नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे कैबिनेट का मंगलवार को पहला विस्तार हो गया है। नए मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा और शिवसेना के नौ-नौ विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा और शिवसेना के विधायकों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

इस मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए नए मंत्रियों को बधाई दी है। इस संबंध में पीएम ने ट्वीट किया, “आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी लोगों को बधाई। यह टीम प्रशासनिक अनुभव और सुशासन देने के जुनून का एक बड़ा मिश्रण है। राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

विज्ञापन

बता दें कि 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री जबकि देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। अब करीब 40 दिन बाद महाराष्ट्र में शिंदे कैबिनेट का पहला विस्तार हुआ है।

विज्ञापन

इन विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ

चंद्रकांत पाटिल (भाजपा)
सुधीर मुनगंटीवार (भाजपा)
राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा)
गिरीश महाजन (भाजपा)
सुरेश खाड़े (भाजपा)
मंगल प्रभात लोढ़ा (भाजपा)
अतुल मोरेश्वर सावे (भाजपा)
विजयकुमार गावित (भाजपा)
रवींद्र चव्हाण (भाजपा)

विज्ञापन

दादा भूसे (शिवसेना)
उदय सामंत (शिवसेना)
गुलाबराव पाटिल (शिवसेना)
शंभू राजे देसाई (शिवसेना)
संदीपन भुमरे (शिवसेना)
संजय राठौड़ (शिवसेना)
तानाजी सामंत (शिवसेना)
अब्दुल सतार (शिवसेना)
दीपक केसरकर (शिवसेना)

विज्ञापन

मंत्रियों के शपथ के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार भी रहे मौजूद

मंत्रियों के शपथ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के अलावा शिवसेना के शिंदे गुट के अन्य विधायक और नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार भी राजभवन में मौजूद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ