Mahakal Corridor Live Update: मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक का शाम 6:30 बजे उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद पीएम ‘नंदी द्वार’ जाएंगे और महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक इस समारोह में मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान और 200 से अधिक संत भी शामिल होंगे।
अभी पढ़ें – Mahakal Corridor Live Update: महाकाल कॉरिडोर पहुंचे पीएम मोदी
समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच गए हैं। यहां जहां मंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी राम सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा में गायक कैलाश खेर द्वारा लिखा व गाया गया महाकाल गान भी लोकार्पित किया जाएगा। बताया जा रहा है के पार्श्व गायक कैलाश खेर यहां अपनी प्रस्तुति भी देंगे।
यह है खासियत
गौरतलब है कि केदारनाथ में नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ में परिसर के विस्तार और सोमनाथ में नव्य निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर चौथा ज्योतिर्लिंग है, जहां कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यहां 108 बलुआ पत्थर से तैयार स्तंभ बनाए गए हैं। इसके शीर्ष पर ‘त्रिशूल’ डिजाइन की गई है और भगवान शिव की ‘मुद्रा’ है। यहां देवता की कलात्मक मूर्तियों के साथ-साथ शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 53 प्रबुद्ध भित्ति चित्र भी हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
35 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
1 hr agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
4 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
7 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines