सागर: मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक सनकी कातिल ने मौत का तांडव मचा दिया है। आरोपी ने एक के बाद एक 4 लोगों को दर्दनाक मौत की नींद सुला दिया है। मरने वाले सभी पेशे से चौकीदार बताए जा रहे हैं। पुलिस के लिए अब चौकीदारों के हुए मर्डर का खुलासा करने में तंत्र के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। क्योंकि एक के बाद एक 4 चौकीदार अपराधी के द्वारा ठिकाने लगा दिए गए हैं और पुलिस तंत्र को कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है कि पुलिस अपराधी को दबोच सके। हालांकि, एक संदिग्ध आरोपी का स्केच भी जारी कर दिया गया है।
आम लोगों के भरोसे पुलिस
पुलिस को अब आम लोगों से ही मदद की दरकार है। एसपी तरुण नायक ने आम लोगों से सहयोग की मांग की है। उन्होंने कहा किसी को किसी प्रकार इसमें कोई जानकारी हो तो पुलिस के साथ शेयर करें, नाम और नंबर गोपनीय रखा जाएगा। रात में अगर किसी को इस प्रकार से पता चलता है कि कोई व्यक्ति ऐसे घूम रहा है, बिना किसी काम के तो पुलिस को सूचना दें जिससे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल सके।
72 घंटे में दो चौकीदारों की हत्या
बता दें कि पिछले 72 घंटे में दो और चार महीने में 4 चौकीदारों के साथ इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें 28 अगस्त को केंट थाने के भैसा इलाके में कल्याण लोधी की हथौड़ा मार के हत्या कर दी। वहीं दूसरी हत्या सिविल लाइंस थाने के आर्ट ऑफ कॉमर्स कालेज के चौकीदार शंभु शरण शर्मा को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतारा। उसके बाद के 30 अगस्त की रात में सागर के ही मोतीनगर थाना अंतर्गत रातोना ग्राम के निर्माण धीन मकान में फावड़ा मारकर मोतीलाल अहिरवार की हत्या कर दी और चौथी चौकीदार की हत्या 2 मई में मकरोनिया थाने के ओवरब्रिज पर हुई थी। की हत्या हुई थी
चारों मामलों में हत्या का एक ही पैटर्न
इन चारों मामलों में पुलिस को आरोपियों की तलाश है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि चारों मामलो में अपराधियों के तार एक दूसरे से जुड़े हों। क्योंकि इन घटनाओं को जोड़कर इसलिए देखा जा रहा है। इनमें चौकीदारों को ठिकाने लगाने का एक ही तरीका अपनाया गया है। यानी कि सभी चौकीदारों के सिर पर ही हमला हुआ है जिससे उनकी जान गई है। सोते समय रात में 12 बजे से 3 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया है।
इसके साथ ही ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि अपराधी जब किसी घटना को अंजाम देता है तो अपने साथ में कोई भी ऐसी चीज साथ में नहीं लिए रहता, जिससे किसी को उस पर शक हो। लेकिन वह आस-पास मौजूद लाठी, पत्थर जैसी किसी चीज से उठाकर हमला कर देता है। मकरोनिया में रेलवे ओवरब्रिज के चौकीदार उत्तम रजक के सिर पर डंडे से हमला किया गया था। करीब 4 महीने होने को हैं लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
अभी पढ़ें – Court: दिल्ली की कोर्ट का आदेश- 26 सितंबर को पेश हों एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस
मारने के बाद चौकीदार का मोबाइल ले गया फिर दूसरे की हत्या कर उसके पास छोड़ दिया
कैंट थाना क्षेत्र के भैंसा में कारखाने की चौकीदारी करने वाले कल्याण लोधी के सिर पर हथोड़ा से हमला किया गया, अब सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर मैं चौकीदार शंभू दयाल शर्मा के सिर को भी पत्थर से कुचला गया है। वहीं भैंसा और कॉलेज परिसर में हुए इस मामले को जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि कल्याण लोधी का जो मोबाइल मौके से गायब हुआ था वह शंभू दयाल की बॉडी के पास से बरामद किया गया है और शंभू दयाल का मोबाइल गायब बताया जा रहा है। अगर आरोपी को जल्द नहीं पकड़ा गया तो फिर किसी घटना को अंजाम दे सकता है। इन मामलों को लेकर एक्सपर्ट का मानना है की यह कोई साईको भी हो सकता है जो चौकीदारों को टारगेट कर रहा है।
नरोत्तम मिश्रा ने भी लिया संज्ञान
मामले को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने कहा कि पूरी घटना हमारे संज्ञान में आई है। पुलिस अधीक्षक से भी मैंने बातचीत की है। रात्रि गश्त पुलिस और चौकीदार सभी को अलर्ट किया गया है। CCTV निकाले जा रहे हैं। जल्द निष्कर्ष निकलेगा। प्रथम दृश्टया में एक ही आदमी सभी हत्या के पीछे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
53 mins agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
5 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
5 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
6 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
7 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines