Madhya Pradesh: दर्दनाक- लोन नहीं भर पाया तो पत्नी व दो बच्चों समेत की सुसाइड, घर में मृत मिले एक परिवार के चार लोग
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

इंदौर: इंदौर से बेहद दर्दनाक खबर आई है। यहां एक घर में चार लोग मृत पड़े मिले हैं। इंदौर पुलिस के मुताबिक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत अमित यादव (35) का शव फांसी पर लटका मिला है। वहीं, उसके पास उसकी पत्नी, 3 साल की बेटी और 1 साल के बेटे का शव एक कमरे में फर्श पर पड़ा मिला है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें अमित ने लोन नहीं भर पाना और कर्ज को मौत का कारण लिखा है।
We found a suicide note stating that Amit was unable to repay the loan he had taken from a company. The door of Yadav's house was locked from inside, we had to break it open to gain entry. The exact cause of their death will be known after postmortem: DCP Dharmendra S Bhadoriya pic.twitter.com/Yy2z50NTap
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 23, 2022
डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार हमें एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि अमित एक कंपनी से लिए गए कर्ज को चुकाने में असमर्थ था। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। प्रवेश पाने के लिए हमें उसे खोलना पड़ा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा उनकी मौत का सही कारण पता चलेगा। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दी थी। घर में से काफी देर कोई बाहर नहीं आया तो लोगों शक हुआ।
अमित ने खुद फांसी लगाई। उसकी मौत से पहले अन्य तीन मर चुकें थे। इस समेत कई सवालों के जवाब तलाशें जा रहें है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगों के मुताबिक अमित काफी मिलनसार था। परिवार के आसपास के लोगों से बेहद अच्छे संबंध थे। आस-पड़ोस के लोगों को अमित व उसका परिवार आते-जाते दिखता था। पड़ोसी इस बात से सदमें में हैं कि अमित ने कभी अपनी परेशानी उन्हें नहीं बताई।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: