Madhya Pradesh Investors Summit 2025: मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर समिट ‘इंवेस्ट मध्य प्रदेश’ (GIS-2025) शुरू हो चुकी है। दो दिनों तक चलने वाली इस समिट का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी सहित कारोबारी दुनिया के कई दिग्गज मौजूद रहे।
PM Modi
प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त है। प्रदेश में अनेक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की गिनती कृषि के मामले में देश के प्रमुख राज्यों में होती है। पीएम मोदी ने समिट में देर से आने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए देरी से निकला, क्योंकि बच्चों को परीक्षा केंद्र पर जाने में समस्या न हो। मैं 15 से 20 मिनट देरी से आने के लिए माफी चाहता हूं।
Gautam Adani
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा कि मध्य प्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। हम प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। समूह का यह निवेश सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर और थर्मल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में होगा। इससे करीब 1 लाख 20 से अधिक नई नौकरियां प्रदेश में 2030 तक उत्पन्न होंगी। हम पहले ही प्रदेश में 50, 000 करोड़ का निवेश कर चुके हैं। गौतम अडाणी ने यह भी कहा कि समूह 1,00,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश के लिए राज्य सरकार के साथ चर्चा कर रहा है, जिसमें एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी परियोजना, एक प्रमुख हवाई अड्डा परियोजना और एक कोयला गैसीकरण परियोजना शामिल है।
यह भी पढ़ें – MP GIS: मध्य प्रदेश संभावनाओं का प्रांत है, हम लोगों को रोजगार देने के लिए अग्रसर हैं, आचार्य बालकृष्ण
Nadir Godrej
गोदरेज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एमडी नादिर गोदरेज ने कहा कि मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां निवेश करना समझदारी वाला निर्णय है। उन्होंने कहा कि गोदरेज समूह की सभी कंपनियों के लिए प्रदेश में काफी संभावनाएं हैं। नादिर गोदरेज ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश अब भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार है।
Sanjiv Puri
ITC के चेयरमैन एवं MD संजीव पुरी ने कहा कि मध्य प्रदेश के पास देने के लिए काफी कुछ है। यह प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों के मामले में बहुत आगे है। MP कृषि का पावर हाउस है। पिछले कुछ सालों में प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि की है। अब इंडस्ट्री में भी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां लगभग सभी सेक्टर्स में संभावनाएं हैं।
Vineet Mittal
Avaada ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि यह इन्वेस्टर समिट भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प की दिशा में उठाया गया एक कदम है। अवादा समूह के लिए मध्य प्रदेश बहुत मायने रखता है। यहां हमें 2013 में एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लगाने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि हम पिछले प्रोजेक्ट से 50 गुना बड़ा और 8 हजार मेगावॉट का सोलर विंड प्रोजेक्ट मालवा, बुंदेलखंड क्षेत्र में लगाएंगे। हम यहां 50 हजार करोड़ का निवेश करेंगे। वहीं, सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने जीआईएस 2025 को लेकर कहा कि ये मध्य प्रदेश और पूरे देश के लिए बेहद खास दिन है।
कितने दिन चलेगी समिट?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह समिट दो दिन चलेगी। 24 और 25 फरवरी को देश के दिग्गज कारोबारी प्रदेश में संभावित निवेश की घोषणा करेंगे। अडाणी समूह ने निवेश का ऐलान कर दिया है। वहीं, माना जा रहा है कि आदित्य बिड़ला समूह मध्य प्रदेश में कोयला खदान खोलने को लेकर घोषणा कर सकता है।
कौन-कौन उपस्थित?
GIS-2025 में भाग लेने वाले कारोबारी दुनिया के दिग्गजों में गौतम अडानी के साथ-साथ आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, गोदरेज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और एमडी नादिर गोदरेज, रसना प्राइवेट लिमिटेड के समूह अध्यक्ष पिरुज खंबाटा, भारत फोर्ज लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी बाबा एन कल्याणी, सन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के राहुल अवस्थी और एसीसी लिमिटेड के सीईओ नीरज अखौरी आदि शामिल हैं। इनके अलावा, जर्मनी, जापान, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, यूके, पोलैंड, नीदरलैंड और कनाडा के प्रतिनिधि भी समिट में भाग ले रहे हैं।
किन क्षेत्रों पर फोकस?
इस समिट में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, खनन, IT, भंडारण, लॉजिस्टिक्स, वाहन, दवा, फार्मास्युटिकल्स, शहरी विकास और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों में निवेश आकर्षित कर औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 hr agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
3 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
5 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
8 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
8 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
9 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines