Lok Sabha Election 2024: आम चुनाव से पहले सभी पार्टियां अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने में जुटी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 6 नई सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी की इस नई लिस्ट में ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं।
कांग्रेस ने जारी की लिस्ट
कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी ने गोवा, मध्य प्रदेश और दादर एंव नागर हवेली पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें उत्तर गोवा, दक्षिण गोवा और दादर एंव नागर हवेली का नाम मौजूद है। इसके अलावा प्रत्याशियों की सूची में मध्य प्रदेश की तीन सीटें- मुरैना, ग्वालियर और खंडवा का भी शामिल है।
किसको मिला मौका?
6 नए उम्मीदवारों की फेहरिस्त में कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार, ग्वालियर से प्रवीन पाठक और खांडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। इसके अलावा उत्तर गोवा से रमाकांत खलप, दक्षिण गोवा से कैप्टन विराट फडणवीस और दादर एंव नागर हवेली से अजीत रामजीभाई महला को प्रत्याशी बनाया गया है।
ग्वालियर लोकसभा चुनाव 2024 – Gwalior Lok Sabha Election 2024
मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट पर काफी समय से कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार हो रहा था। इस सीट पर कांग्रेस ने आखिरी बार 2004 में जीत का परचम लहराया था, जिसके बाद ग्वालियर पर बीजेपी का अधिकार रहा है। अब ग्वालियर में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस ने प्रवीन पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि प्रवीन पाठक को कांग्रेस के युवा ब्राह्मण नेताओं में गिना जाता है। प्रवीन पाठक 2018 से लेकर 2023 तक ग्वालियर दक्षिण से विधायक रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रवीन पाठक ने कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को शिकस्त दी थी।
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
7 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
8 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines