हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-BJP ने आज बुलाई अहम बैठक, MP-CG उम्मीदवारों का ऐलान संभव

Lok Sabha Election 2024 CEC Meetings: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज या कल जारी हो सकती है। दोनों पार्टियों ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव उम्मीदवारों के नाम मंथन करके फाइनल किए जाएंगे। इसके बाद कभी भी दूसरी सूची जारी हो जाएगी। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी आज अहम बैठक करेगा।

विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस दोनों ने आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकें बुलाई हैं।

Lok Sabha Election 2024 CEC Meetings: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान अब कभी हो सकता है। इससे पहले आज भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। इसके लिए आज भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अहम बैठक बुलाई है। दोनों पार्टियों की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकें आज होंगी। कांग्रेस CEC की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी भी मीटिंग में आ सकते हैं। वहीं भाजपा CEC की बैठक शाम 6 बजे दिल्ली में बुलाई गई है। दोनों बैठकों में हाईकमान के साथ CEC मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करेगी। नाम फाइनल होते ही सूची जारी हो जाएगी।

 

भाजपा करेगी 150 उम्मीदवारों के नाम फाइनल

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा आज CEC की बैठक में 150 उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करेगी। इसके बाद कल 12 मार्च को दूसरी सूची जारी कर देगी। दूसरी सूची के लिए भाजपा हाईकमान की बैठक में चर्चा हो चुकी है। अब केंद्रीय चुनाव समिति नामों को फाइनल करेगी। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची 2 मार्च को जारी हुई थी। इस लिस्ट में सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम थे।

विज्ञापन

पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनाव टिकटों का ऐलान भी हुआ था। वे वाराणसी, गुजरात के गांधीनगर लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं आज होने वाली मीटिंग में मध्य प्रदेश की 5 लोकसभा सीटों धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट के उम्मीदवार फाइनल होंगे। पहली सूची में प्रदेश के 29 में से 24 प्रत्याशियों का ऐलान हुआ था।

 

कांग्रेस कर सकती है 15 उम्मीदवारों का ऐलान

दूसरी ओर, कांग्रेस की दूसरी CEC मीटिंग में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाड़ु, गुजरात, बिहार, असम की कई सीटों के कैंडिडेट फाइनल हो सकते हैं। मध्य प्रदेश के उम्मीदवार फाइनल करने के लिए 2-2 नामों का पैनल मिला है। छत्तीसगढ़ की 5 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार भी फाइनल होने हैं। इससे पहले कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 6 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची गत 8 मार्च को जारी की थी। उसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा के उम्मीदवारों का ऐलान हुआ था। 16 केरल से, 7 कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़, 4 तेलंगाना, मेघालय से 2 और नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक उम्मीदवार का नाम सूची में थी। 39 उम्मीदवारों में से 15 जनरल कैटेगरी से और 24 SC-ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola