नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना ने फिर से पैर पसराना शुरू कर दिया है। दिल्ली में ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग से ओमिक्रोन के नए सब वेरिएंट BA 2.75 का पता लगा है। 90 मरीजों पर किए गए अध्ययन में पता चला है कि BA 2.75 ओमिक्रॉन वेरिएंट पिछले वेरिएंट की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है। अधिकारियों का कहना है कि लिए गए आधे सैंपल में BA 2.75 पाया गया है।
एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि नया सब-वेरिएंट अधिक संक्रामक है जो एंटीबॉडी वाले लोगों को भी संक्रमित करने में सक्षम है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 2,146 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए हैं और 8 मरीजों ने दम तोड़ दिया। पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने गुरुवार को फिर से फेसमास्क को अनिवार्य कर दिया। नए आदेश के अनुसार बिना मास्क के सार्वजनिक रूप से पकड़े जाने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा।
दिल्ली में बढ़ा कोरोना!
स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को कोरोनोवायरस की वजह से आठ मौतें हुईं, जो लगभग 180 दिनों में सबसे अधिक थीं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 2,146 नए मामले सकारात्मकता दर के साथ 17.83 प्रतिशत रहे। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को कोविड के कारण 12 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को, दिल्ली में 15.41 प्रतिशत की सकारात्मकता दर और सात मौतों के साथ 2,495 नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए थे।
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
14 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines