Kerala’s Sreeju won 45 Crore lottery in UAE: मिडल ईस्ट के देशों में कई भारतीय रहते हैं। उनमें से कई लोग बड़ी लाॅटरी और जैकपाॅट के लिए अपनी किस्मत भी आजमाते हैं। ऐसे में यहां की तेल-गैस की कंपनी में काम करने वाले 39 साल के केरल निवासी श्रीजू ने एक लाॅटरी में अपनी किस्मत आजमाई। बुधवार को लाॅटरी खुली तो श्रीजू भी अचंभित रह गए। उन्होंने इस लाॅटरी से 45 करोड़ रुपये जीते हैं। बता दें कि श्रीजू ने यह पैसे बुधवार को आयोजित महजूज सैटरडे मिलियंस ड्रॉ में जीती है।
जानकारी के अनुसार श्रीजू करीब 11 सालों से यूएई में रह रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपना घर भी नहीं बनाया था। गल्फ न्यूज को दिए इंटरव्यू में श्रीजू ने कहा कि जब मैंने अपना खाता चेक किया तो अचंभित रह गया। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए मैं महजूज के फोन का इंतजार कर रहा था। श्रीजू से पहले भी कई भारतीय यूएई में बड़ी लाॅटरी जीत चुके हैं। पिछले शनिवार को यूएई में ही केरल के सरथ सिवादासन ने 11 लाख रुपये जीते थे।
कई भारतीय जीत चुके हैं लाॅटरी
वहीं इसी ड्रॉ में मुंबई के मनोज भावसार ने भी 16 लाख की लाॅटरी जीती थी। वे 16 साल से अबू धाबी में इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग का काम कर रहे हैं। लाॅटरी जीतने पर भवसार ने कहा कि जब मुझे बधाई का मेल मिला तो बहुत खुश हो गया। इसके बाद मैंने मां को फोन कर लाइव ड्रॉ स्ट्रीम देखने के लिए कहा। इसके बाद जैसे ही उन्होंने मेरा नाम देखा तो वे खुशी से चिल्ला उठीं।
संबंधित खबरें
विदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
51 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 hr agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
11 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
13 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
15 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
17 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines