गुजरात में अपने विरोध में लगाए जा रहे पोस्टर पर बोले केजरीवाल, मुझसे नफरत में इन लोगों ने भगवान का अपमान किया

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

अमित पांडे, गुजरात:  गुजरात में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने विरोध में लगाए जा रहे पोस्टर-होर्डिंग पर कहा मुझसे नफरत में इन लोगों ने भगवान का अपमान किया है। तुम कंस की औलाद हो जो भगवान का इस तरह से अपमान करते हो।

विज्ञापन

बता दें कि सीएम गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान भी उनके साथ हैं। वडोदरा में तिरंगा यात्रा निकाली। यहां सीएम ने जय श्रीराम के नारे लगाए। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा मेरा जन्म जन्माष्टमी के दिन हुआ था, मुझे भगवान ने एक विशेष काम दे कर भेजा है और वह है इन कंस की औलादों का नाश करना।

विज्ञापन

आगे सीएम बोले मैं धार्मिक आदमी हूं हनुमान जी का कट्टर भक्त हूं। सारी राक्षसी शक्तियां मेरे खिलाफ इकट्ठी हो गई हैं। यह लोग गुंडागर्दी करते हैं मारपीट करते हैं। आप केजरीवाल से चाहे नफरत कर लो लेकिन अगर भगवान के खिलाफ अपशब्द लिखोगे तो जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ