हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

KCR का बिहार दौरा: प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार-बार खड़े क्यों हो रहे थे नीतीश कुमार? आग्रह कर चंद्रशेखर राव ने बैठाया

विज्ञापन

नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को बिहार पहुंचे। चंद्रशेखर राव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान दोनों ने लगभग 50 मिनट तक सवालों के जवाब दिए लेकिन नीतीश कुमार इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहज नहीं दिख रहे थे। 2024 के पीएम उम्मीदवार के सवाल पर नीतीश अपनी सीट से खड़े हो गए और हंसने लगे। इसके बाद केसीआर ने उनका हाथ पकड़कर कहा कि नीतीश जी बैठ जाइए प्लीज। नीतीश कुमार ने कहा, अरे इनके चक्कर में मत पड़िए, 50 मिनट तो दे दिए। यह देखकर वहां मौजूद सब लोग हंसने लगे।

सवालों से असहज हुए नीतीश कुमार

नीतीश कुमार और चंद्रशेखर राव पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। जब सीएम केसीआर से सवाल पूछा कि क्या 2024 में विपक्ष का नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे? क्या नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार होंगे? सवाल सुनते ही सीएम नीतीश असहज हो गए और सीट से उठ खड़े हुए। इससे कुछ देर तक सभी हैरान रह गए। केसीआर बैठने के लिए बोलते रहे और नीतीश कुमार थे कि बैठने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इस दौरान केसीआर कभी नीतीश कुमार का हाथ, तो कभी उनका कुर्ता पकड़ कर खींच कर उन्हें बिठाने की कोशिश करते रहे, लेकिन नीतीश कुमार बैठने को तैयार नहीं हुए। कहने लगे 50 मिनट हो गए। हालांकि, बहुत आग्रह के बाद नीतीश कुमार बैठ गए।

भाजपा विरोधी फ्रंट बनाने की पूरी कोशिश करेंगे: KCR

इस सवाल पर केसीआर ने कहा कि हम भाजपा विरोधी फ्रंट बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। जो दल साथ आएंगे हम सब बैठकर तय करेंगे जो भी फैसला होगा वो सर्वसम्मति से होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस बारे में फैसला हो जाएगा। केसीआर ने नीतीश की तारीफ भी की। केसीआर ने नीतीश कुमार को बड़े भाई कहते हुए कहा कि नीतीश जी के साथ बातचीत हुई और एक बात पर सहमति बनी कि किसी भी प्रकार से बीजेपी की सरकार को देश से बाहर करना है।

देश में तीसका फ्रंट बनाने की कोशिश पिछले कई सालाों से चल रही है। केसीआर, ममता बनर्जी क्षेत्रीय चेहरों में से एक हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर एक गैर-कांग्रेसी, गैर-बीजेपी संघीय मोर्चे की वकालत करते रहे हैं। नीतीश कुमार के अलावा उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से उनके घर पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान लालू प्रसाद ने कहा कि 2024 में सब मिलकर भाजपा का रथ रोकेंगे।

 

 

 

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें