Kangana Ranaut: बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत इन दिनों चुनावी मैदान में तहलका मचा रही हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली कंगना रनौत ने जनता को आगाह किया है। विपक्ष ने कंगना पर बीफ खाने का आरोप लगाया तो अब कंगना विपक्ष के आरोपों को लेकर मंडी की जनता के बीच पहुंच गई हैं।
क्या है गौमांस खाने का प्रमाण?
मंडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि ये लोग (विपक्ष) बड़ी कूटनीतियां चलाएगा और आपको भ्रमित करेगा। लेकिन आपको इनकी बातों में बिल्कुल नहीं आना है। चाहे ये कुछ भी कह दें आपको। उन्होंने कहा कि इसने (कंगना) गौमांस खाया। तो मैंने कहा कि आपके पास इसका कुछ तो प्रमाण होगा। तो कहते हैं अरे छोड़ो हमें आपके खाने-पीने से क्या लेना देना है।
कंगना के कैरेक्टर पर उठाया सवाल
कंगना रनौत का कहना है कि विपक्ष ने उनके कैरेक्टर पर भी सवाल खड़े कर दिए। विपक्षी दलों का कहना है कि ये महिला (कंगना) अशुद्ध है, अपवित्र है और इसका चरित्र नहीं है। फिर मैंने इनको अपना चिरित्र दिखाया तो कहते हैं अरे छोड़िए आप काम की बात कीजिए, आप मुद्दे की बात कीजिए।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में उतरने के बाद कंगना लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। इसी बीच कई विपक्षी नेताओं का दावा था कि कंगना बीफ यानी गौमांस का सेवन करती हैं। मगर 8 अप्रैल को कंगना ने ट्वीट करके विपक्षी दलों की बोलती बंद कर दी। कंगना का कहना है कि उन्होंने गौमांस का सेवन कभी नहीं किया। विपक्ष के सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद है।
संबंधित खबरें
'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
12 mins agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
5 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
5 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
7 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
9 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
18 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines