नई दिल्ली: आप सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने अमेरिका में खुदकुशी करने वाली मनदीप कौर का शव जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की।
सांसद ने मंत्री को मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
बता दें कि घरेलू हिंसा का सामना करने के बाद 3 अगस्त को मनदीप ने खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले उसका एक भावनात्मक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने आपबीती बताई थी। अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ कई आरोप लगाए थे।
दो बच्चे हैं
आपे नेता ने विदेश मंत्री को सौंपे अपने पत्र में लिखा पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में मनदीप कौर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पूरा देश स्तब्ध है। पत्र में लिखा की मनदीप अपने पीछे शोक संतप्त परिवार और दो बच्चों को छोड़ गई है। लंबे समय तक उसे अपने रिश्तेदारों के हाथों दुर्व्यवहार और उत्पीड़न सहना पड़ा था। उसने दुर्व्यवहार से बचने के लिए कई प्रयास किए थे। ऐसी ही कितनी भारतीय महिलाएं संघर्ष कर रही हैं।
और पढ़िए –7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस दिन DA में बढ़ोतरी का होगा ऐलान!
ठोस कदम उठाएं जाएं
सांसद ने आगे लिखा कि विदेशों में घरेलू शोषण से जूझती इन महिलाओं को हम वापस नहीं ला सकते। उन्होंने कहा मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाए और उनके शरीर को भारत वापस लाने के संबंध में उनके परिवार की मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। मैं मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह करता हूं कि इस तरह के अपराधों के अपराधियों द्वारा हिंसा और दुर्व्यवहार के चक्र से बचने के लिए विदेश में रहने वाली भारतीय महिलाओं के लिए तत्काल कदम उठाएं जाएं।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
SC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
37 mins agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
1 hr agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
1 hr agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
2 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 hrs agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
4 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
4 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
5 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines