नई दिल्ली: आप सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने अमेरिका में खुदकुशी करने वाली मनदीप कौर का शव जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की।
सांसद ने मंत्री को मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

विज्ञापन

 

बता दें कि घरेलू हिंसा का सामना करने के बाद 3 अगस्त को मनदीप ने खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले उसका एक भावनात्मक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने आपबीती बताई थी। अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ कई आरोप लगाए थे।

दो बच्चे हैं

विज्ञापन

आपे नेता ने विदेश मंत्री को सौंपे अपने पत्र में लिखा पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में मनदीप कौर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पूरा देश स्तब्ध है। पत्र में लिखा की मनदीप अपने पीछे शोक संतप्त परिवार और दो बच्चों को छोड़ गई है। लंबे समय तक उसे अपने रिश्तेदारों के हाथों दुर्व्यवहार और उत्पीड़न सहना पड़ा था। उसने दुर्व्यवहार से बचने के लिए कई प्रयास किए थे। ऐसी ही कितनी भारतीय महिलाएं संघर्ष कर रही हैं।

विज्ञापन

ठोस कदम उठाएं जाएं 

सांसद ने आगे लिखा कि विदेशों में घरेलू शोषण से जूझती इन महिलाओं को हम वापस नहीं ला सकते। उन्होंने कहा मैं आपसे आग्रह करता हूं कि अपराधियों को न्याय के दायरे में लाया जाए और उनके शरीर को भारत वापस लाने के संबंध में उनके परिवार की मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। मैं मंत्रालय से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह करता हूं कि इस तरह के अपराधों के अपराधियों द्वारा हिंसा और दुर्व्यवहार के चक्र से बचने के लिए विदेश में रहने वाली भारतीय महिलाओं के लिए तत्काल कदम उठाएं जाएं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ