Hemant Soren

अकेला कमरा, अटैच बाथरूम और एक अर्दली, जानें सेंट्रल जेल में कैसे कटी हेमंत सोरेन की पहली रात?

Jharkhand Political Crisis : बिहार के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ हेमंत सोरेन की रात जेल में कटी तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी सरकार बनाने में जुटी है।

Jharkhand Political Crisis : झारखंड में जारी राजनीतिक संकट के बीच पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जमीन घोटाले मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को अदालत ने गुरुवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। सेंट्रल जेल की वीवीआईपी सेल में उनकी पहली रात रात कटी, जहां अलग तरह की व्यवस्था रहती है।

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद हेमंत सोरेन को बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल ले जाया गया, जहां उन्हें अपर डिवीजन की सेल नंबर वन में रखा गया। वीवीआईपी कैदियों को इसी सेल में रखा जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सेल में किचन और अटैच बाथरूम है। साथ ही एक अर्दली भी रहता है, जोकि जेल प्रशासन का कर्मचारी होता है। सेल में कैदियों की देखभाल और मदद के लिए यह अर्दली रहता है। ये सारी व्यवस्थाएं हेमंत सोरेन की सेल में थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ईडी की रिमांड में आज भेजे जा सकते हैं हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज फिर उन्हें अदालत में पेश कर सकती है। हालांकि, जांच एजेंसी ने 10 दिन के लिए हेमंत सोरेन के रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने शुक्रवार के लिए अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए पूर्व सीएम को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

विज्ञापन

चंपई सोरेन आज ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। वे आज सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बहुमत साबित करना है। बताया जा रहा है कि जेएमएम और कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ