रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने सदन में विश्वास मत जीत लिया है। बीजेपी ने सदन से वॉकआउट किया। सरकार के पक्ष में 48 वोट पड़े हैं। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
इसके पहले सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा में अपना विश्वास मत रखते हुए कहा कि विपक्ष इस प्रस्ताव को पूरा सुनें। मैदान छोड़कर बाहर न जाएं। हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आंदोलनकारी का बेटा हूं। इनसे डरने वाला नहीं हूं। न डरा हूं और ना ही किसी को डराऊंगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधानसभा में सोरेन ने कहा, “विपक्ष ने लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है। बीजेपी विधायकों को खरीदने की बात करती है। आज हम सदन में अपनी ताकत दिखाएंगे।”
भाजपा के नीलकंठ मुंडा ने पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड के लोगों का मानना है कि सरकार डर में है। विपक्ष, न्यायपालिका या राज्यपाल में से किसी ने भी विश्वास मत नहीं मांगा, फिर यह डर क्यों? प्रस्ताव दिखाता है कि सरकार को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में लगी है। राज्य की बेटियों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
2 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
4 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
5 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
7 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
7 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
8 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
9 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
10 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
10 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines