रांची: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर जबानी हमला बोला है। गोड्डा के वरिष्ठ सांसद ने झारखंड सरकार को “चोरों” की सरकार बताया और कहा कि “हेमंत सोरेन अलीबाबा हैं और उनके समर्थक 40 चोर (चालीस चोर) हैं।” निशिकांत दुबे ने कहा कि न तो राज्यपाल और न ही चुनाव आयोग ने सोरेन की अयोग्यता के लिए पत्र भेजा है। लेकिन वह मुख्यमंत्री पद खोने के डर से अपने विधायकों के साथ चल रहे हैं। भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि अगर हेमंत सोरेन ईमानदार हैं तो उन्हें सीबीआई या ईडी से नहीं डरना चाहिए।
अभी पढ़ें – 2008 अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषियों ने हाईकोर्ट में दायर की फांसी की सजा माफ करने की याचिका
हमारी लड़ाई जनता के लिए
भाजपा सांसद आगे बोले की “अगर कोई लगातार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामलों के डर के बारे में बात कर रहा है तो वह निश्चित रूप से चोर है। क्योंकि एक ईमानदार व्यक्ति को दोनों में से किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा लेकिन हेमंत सोरेन डरे हुए हैं और लगातार अपने विधायकों के साथ चल रहा है। हमारी लड़ाई जनता के लिए है और हम हेमंत सोरेन को मध्यावधि चुनाव के लिए चुनौती देते हैं।”
अयोग्य ठहराने की अटकलें
झारखंड में कथित तौर पर खुद को खनन पट्टा देने के लिए सीएम हेमंत सोरेन की अयोग्यता की अटकलों के कारण राजनीतिक संकट बना हुआ है। इससे पहले झारखंड के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के विधायकों ने गुरुवार को राज्यपाल रमेश बैस से मुख्यमंत्री हेमंत को अयोग्य ठहराने की अटकलों पर अपना रूख स्पष्ट करने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि सोरेन को एक विधायक के रूप में चुनावी मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए दोषी ठहराया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
7 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
8 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
12 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
13 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
15 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
15 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
16 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines