Jammu Kashmir: 10 दिनों में गुलाम नबी करेंगे नई पार्टी की घोषाणा, कहा- आंतरिक राजनीति का शिकार हुआ जम्मू-कश्मीर
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

जम्मू कश्मीर: कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया है। बारामूला में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह अगले 10 दिनों में नई पार्टी की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा पिछले तीन सालों में जम्मू-कश्मीर में कई विनाशकारी घटनाएं हुई हैं। भारतीय इतिहास की तरह कश्मीर को भी आक्रमणकारियों ने तबाह कर दिया है।
"हम अगले 10 दिन में नई पार्टी का ऐलान करेंगे" : @ghulamnazad pic.twitter.com/myPt6v3ERu
— News24 (@news24tvchannel) September 11, 2022
गुलाब नबी आजाद ने कहा कि 800 सालों तक मुगलों ने शासन किया और 300 सालों तक अंग्रेजों ने शासन किया। जम्मू-कश्मीर में हजारों शासक और आक्रमणकारी रहे हैं। इन सभी ने जम्मू-कश्मीर को लूटा है और आजादी के बाद यह आंतरिक राजनीति का शिकार हुई है।
इन मुद्दों पर करेंगे काम
बता दें कि पिछले तीन दिनों में गुलाम नबी आजाद घाटी में 300 से ज्यादा प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ जो नाइंसाफी हो रही है और उसके खिलाफ आवाज बुलंद करूंगा। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराना और स्थानीय लोगों की नौकरी और भूमि के अधिकार को सुरक्षित रखने के लिए काम करूंगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: