हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में आग से 8 घर जलकर राख, आग लगने की वजह आई सामने

Jammu Kashmir Bhaderwah fire: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में बुधवार रात एक काॅलोनी में आग लग गई। आग से काॅलोनी के कई घर जलकर राख हो गए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Bhaderwah fire (Pic Credit- PTI)

Jammu Kashmir Bhaderwah fire: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में कल देर रात एक आवासीय इलाके में आग लगने से कई घर जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार आग 15 और 16 नवंबर की मध्य रात्रि में लगी। फिलहाल मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां और एसडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।

डोडा के एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि सुबह करीब 4ः30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की गाड़ियों को भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड से 8 घर जलकर राख हुए हैं। जानकारी के अनुसार आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी है। फिलहाल इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यशदर्शियों की मानें तो आग लगने के बाद लोग तुरंत घर से बाहर आ गए। सबसे पहले आग एक ही घर में लगी थी इसके बाद उसने धीरे-धीरे अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

यह खबर अपडेट की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola