जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व दिग्गज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद 4 सितंबर को एक जनसभा करेंगे।सुबह 11 बजे जम्मू के सैनिक कॉलोनी में यह जनसभा होगी। कांग्रेस छोड़ने के बाद यह उनकी पहली जनसभा होगी। बताया जा रहा है कि इस सभा में वह अपनी आगे की रणनिति के बारे में बताएंगे। नई पार्टी बनाने पर लोगों से राय लेंगे।
अभी पढ़ें – Supreme Court ने कहा- बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी के आयोजन की इजाजत नहीं
64 कांग्रेसियों का सयुंक्त इस्तीफा
इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद सहित कांग्रेस के 64 वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजाद की दृष्टि जम्मू-कश्मीर के लिए एक नया और उज्ज्वल भविष्य तैयार करेगी। छोड़ने वाले सभी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक संयुक्त त्याग पत्र सौंपा है।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: रायपुर पहुंचे झारखंड महागठबंधन के विधायक, सुरक्षा इंतजाम सख्त
चार दिन से इस्तीफे
पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घरू राम और पूर्व विधायक बलवान सिंह सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा की। पूर्व मंत्रियों और विधायकों सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख कांग्रेस नेता, सैकड़ों पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्यों के अलावा, नगर निगम और जिला और ब्लॉक स्तर के नेता पिछले चार दिनों में आजाद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 min agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
54 mins agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
4 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
6 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
7 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines