Jammu: कांग्रेस छोड़ने के बाद 4 सितंबर को पहली जनसभा करेंगे गुलाम नबी
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व दिग्गज कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद 4 सितंबर को एक जनसभा करेंगे।सुबह 11 बजे जम्मू के सैनिक कॉलोनी में यह जनसभा होगी। कांग्रेस छोड़ने के बाद यह उनकी पहली जनसभा होगी। बताया जा रहा है कि इस सभा में वह अपनी आगे की रणनिति के बारे में बताएंगे। नई पार्टी बनाने पर लोगों से राय लेंगे।
Former J&K Chief Minister and former veteran Congress leader Ghulam Nabi Azad to hold a public meeting at 11am on 4th September in Sainik Colony, Jammu.
This will be his first public meeting after quitting Congress.
(File Pic) pic.twitter.com/EKtwwC6usF
— ANI (@ANI) August 30, 2022
64 कांग्रेसियों का सयुंक्त इस्तीफा
इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद सहित कांग्रेस के 64 वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आजाद की दृष्टि जम्मू-कश्मीर के लिए एक नया और उज्ज्वल भविष्य तैयार करेगी। छोड़ने वाले सभी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक संयुक्त त्याग पत्र सौंपा है।
चार दिन से इस्तीफे
पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घरू राम और पूर्व विधायक बलवान सिंह सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा की। पूर्व मंत्रियों और विधायकों सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख कांग्रेस नेता, सैकड़ों पंचायती राज संस्थान (पीआरआई) के सदस्यों के अलावा, नगर निगम और जिला और ब्लॉक स्तर के नेता पिछले चार दिनों में आजाद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी को छोड़ा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: