Jaishankar Met Families 8 Former Marines Sentenced To Death In Qatar: कतर में मौत की सजा पाए नौसेना के 8 पूर्व सैनिकों के परिजनों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सैनिकों के परिजनों से कहा कि भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बता दें कि 8 पूर्व नौसेनिकों को जासूसी के आरोप में बीते साल हिरासत में लिया गया और उन्हें हाल ही में कतर की एक कोर्ट ने सभी को मौत की सजा सुनाई है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने परिजनों से मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि हिरासत में लिए गए 8 भारतीयों के परिवारों से सुबह मुलाकात की। सरकार इस मामले को सबसे महत्वपूर्ण मान रही है। सरकार उनकी रिहाई के लिए सभी प्रयास करेगी। हम परिजनों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं।
पिछले साल लिया था हिरासत में
बता दें कि हिरासत में लिए गए सभी पूर्व नौसेनिक कतर की अल दाहरा कंपनी में काम करते थे। अगस्त 2022 में कैप्टन नवतेज सिंह, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन वीरेंद्र कुमार शर्मा, कमांडर अमित नागपाल, कंमाडर सुगुनाकर पकाला, सेलर रागेश गोपकुमार, कमांडर संजीव गुप्ता का नाम शामिल हैं। इंडियन एक्सप्रेस अखबार से की बातचीत में कमांडर पुर्णेंदु तिवारी की बहन मीतू भार्गव ने बताया कि इस मामले में हमने पीएम मोदी से दखल देने की मांग की है।
पीएम से की यह अपील
इंदू ने बताया कि पिछले साल संसद में विदेश मंत्री ने कहा था कि यह संवेदनशील मामला है और वह मामला हमारी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। हम 8 पूर्व सैनिकों को वापस लाने के लिए हम चाहते हैं कि पीएम स्वयं इस मामले में दखल दें।
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
12 mins agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
8 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
9 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
10 hrs agoINDC vs AUSC: इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया, युवराज-धवल बने जीत के हीरो
10 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
10 hrs agoIrani Cup 2026: ऋषभ पंत दूसरी पारी में भी हो गए बुरी तरह से फेल, रेस्ट ऑफ इंडिया ने किया कमबैक
11 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
12 hrs agoSharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद, जानिए
12 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines