हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अमेरिका-अरब ने छोड़ा इजराइल का साथ! क्या कमजोर पड़ रहे हैं नेतन्याहू?

Israel-Iran War Latest Update: ईरान ने इजराइल पर 181 मिसाइलें दागी, लेकिन इजराइल अभी तक शांत है। इजराइल की यह चुप्पी पूरी दुनिया को अखर रही है। आखिर इजराइल का अगला कदम क्या होगा? सभी की निगाहें इसी सवाल पर टिकी हैं।

विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू और अयातुल्लाह खामनेई ने एक दूसरे को अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

Israel-Iran War Latest Update: इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी मिसाइल वॉर पर सभी की नजरें टिकी हैं। इजराइल ने अभी तक ईरान पर जवाबी कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में इजराइल का अगला निशाना क्या होगा? इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। ईरान पर हमले को लेकर इजराइल के ऊपर काफी दबाव बना हुआ है। अमेरिका ने संभल कर कदम उठाने की सलाह दी है, तो वहीं अरब देशों ने भी इजराइल से ईरान के तेल के कुएं और परमाणु क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। कई देशों के दबाव के कारण इजराइली पीएम नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

एक रिपोर्ट की मानें तो जॉर्डन, UAE, सऊदी अरब और कतर सरीखे अरब देशों का कहना है कि उनके हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए अगर कोई देश ईरान पर हमला करेगा, तो ईरान भी पलटवार कर सकता है। जाहिर इजराइल और ईरान के युद्ध से अरब देशों ने किनारा कर लिया है। ऐसे में नेतन्याहू के सामने एक बड़ी चुनौती है। नेतन्याहू का अगला कदम क्या होगा? समझने के लिए देखें वीडियो…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें