हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: बेंगलुरु में कोहली का विराट रूप, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज बने

विज्ञापन

IPL 2023: विराट कोहली ने अपने बल्ले से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आग लगा दी। कोहली ने इस सीजन का लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक जमाया था। इसी के साथ विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 101 रन की दमदार पारी खेली।

और विराट हुए कोहली

विराट ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। गेल का आईपीएल में 6 शतक है। वहीं अब विराट कोहली के नाम 7 शतक हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली ने मुश्किल में फंसी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उबारा। विराट आईपीएल में लगातार दो मैचों में शतक जमाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये काम शिखर धवन ने 2020 दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया था। उनके बाद बटलर ने पिछले साल राजस्थान के लिए ये काम किया था। अब कोहली ने ये काम कर दिया है।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘यह एक अलग शुभमन गिल…’, टीम के ‘प्रिंस’ की इनिंग से गदगद हुए कप्तान हार्दिक

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक

7 – विराट कोहली
6 – क्रिस गेल
5 – जोस बटलर

पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

22 – क्रिस गेल
9- बाबर आजम
8 – माइकल क्लिंगर
8 – डेविड वार्नर
8 – एरोन फिंच
8 – विराट कोहली

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL 2023: ‘बोलो तारा रा रा…’ प्लेऑफ में पहुंचने का जश्न, पूरन ने उतारी टी-शर्ट और काटा गदर, देखें वीडियो

बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 61 बॉल पर नाबाद 101 रन की पारी खेली। उन्होंने 60 बॉल पर सेंचुरी जमाई। कोहली ने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जमाया है। वे IPL में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने शतक जमाने के मामले में क्रिस गेल (6 शतक) को पीछे छोड़ा। कोहली के अलावा, फाफ डु प्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 और अनुज रावत ने 23 रन का योगदान दिया। गुजरात के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola