Doctor Sudipta Mohanty Boston: करीब डेढ़ साल पहले 33 साल के एक भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर पर संगीन आरोप लगाए गए थे। बोस्टन में प्रैक्टिस करन वाले डॉ. सुदीप्त मोहंती पर आरोप था कि उन्होंने फ्लाइट में अश्लील हरकत की। ये आरोप उनके बगल वाली सीट पर बैठी 14 साल की बच्ची ने लगाया था। बच्ची का आरोप था कि उन्होंने फ्लाइट में मास्टरबेट किया। हालांकि अब कोर्ट ने डॉ. सुदीप्त मोहंती को इन आरोपों से बरी कर दिया है। आइए जानते हैं कि ये डॉक्टर कौन हैं और पूरा मामला किस तरह चला…
कौन हैं डॉ. सुदीप्त मोहंती
डॉ. सुदीप्त मोहंती बोस्टन में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने इंटरनल मेडिसन में एमडी किया है। उन्हें मेडिकल फील्ड में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। डॉ. मोहंती ने 2014 में यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन से ग्रेजुएशन किया था। वह लॉरेंस जनरल हॉस्पिटल और कार्नी हॉस्पिटल से भी जुड़े थे।
https://twitter.com/diversity999x/status/1690288658094403585
उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। हालांकि आरोपों के बाद उन्हें हॉस्पिटल्स ने प्रैक्टिस करने से रोक दिया था। उन्हें अरेस्ट भी किया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय डॉ. सुदीप्त मोहंती को बोस्टन की अदालत में तीन दिन की सुनवाई के बाद बरी कर दिया गया। मोहंती को बरी किए जाने के बाद उन्होंने कहा- “उस फ्लाइट में मेरे साथ मंगेतर बैठी थी। हममें से कोई भी यह नहीं समझ पाया कि ऐसा क्यों हुआ। इन आरोपों से निपटना मेरे लिए हृदयविदारक रहा है।”
क्या है पूरा मामला?
डॉक्टर पर मई 2022 में अश्लील हरकत करने के आरोप लगे थे। उन पर ये आरोप होनोलूलू से बोस्टन के लिए हवाईयन एयरलाइंस की उड़ान के दौरान लगे। उड़ान के लगभग आधे रास्ते में 14 वर्षीय बच्ची ने देखा कि मोहंती ने खुद को गर्दन तक कंबल से ढक लिया था। इसके बाद वे अश्लील हरकत करने लगे। अमेरिका में विशेष विमान क्षेत्राधिकार के तहत अश्लील कृत्यों के आरोप में 90 दिनों तक की जेल और 5,000 डॉलर तक के जुर्माने का प्रावधान है।
ये भी पढ़ें: Canadian Heist: कनाडा में अजीबोगरीब चोरी! 500 किलो के Polar Bear को ले उड़े चोर
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
4 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
6 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
10 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines