IndiGo एयरलाइंस पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, फ्लाइट हुई लेट तो जमकर काटा बवाल, वीडियो वायरल

Passengers of raise slogans protest against IndiGo airline at Delhi airport: इंडिगो की फ्लाइट दूसरे दिन भी कैंसिल होने से यात्री बहुत नाराज दिखे। यात्रियों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। सामने आए वीडियो में एक शख्स चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है।

IndiGo Airline flight
विज्ञापन

IndiGo Airlines flight to Deoghar delayed Passengers raised slogans: इंडिगो एयरलाइन को लेकर शुरू हुआ विवादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। यह एयरलाइन हाल के दिनों में सुर्खियों में रही है। अब देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने से पैसेंजर्स की नाराजगी के खबरें सामने आईं हैं। इसे लेकर यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में यात्री बंद करो-बंद करो और इंडिगो हाय हाय के नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। यात्रियों ने आईजीआई एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया। जैसे ही दिल्ली से देवघर जाने वाली फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिली वे एयरलाइन पर भड़क गए।

विज्ञापन

क्यों सुर्खियों में रहा इंडिगो एयरलाइन

समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरपोर्ट पर यात्रियों की हंगामे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे काफी नाराज दिख रहे हैं। बता दें कि इंडिगो हाल के दिनों में काफी चर्चा में है। इसके पहले रनवे पर यात्रियों के खाना खाने का वीडियो सामने आया था। वहीं एक यात्री ने फ्लाइट में देरी होने पर इंडिगो के पायलट को थप्पड़ मार दिया था। यह तब हुआ था जब पायलट फ्लाइट के देर से जाने की घोषणा कर रहा था।

विज्ञापन

कोहरे का विमान सेवाओं पर पड़ा असर

विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा पड़ रहा है। इस वजह से कई फ्लाइट्स देर से चल रही हैं। ट्रेन और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। आज सुबह कोहरे की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी काफी कम रही। इस वजह से कई उड़ानों पर असर पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ