चेन्नई: भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी में एक नया आयाम जोड़ते हुए पहली बार अमेरिकी नौसेना का जहाज मरम्मत के लिए भारत पहुंचा है।  यूएस नेवी शिप का यह चार्ल्स ड्रू नामक जहाज मरम्मत के लिए रविवार को चेन्नई के कट्टुपल्ली शिपयार्ड पहुंचा है।

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत में अमेरिकी नौसेना के जहाज की यह पहली मरम्मत है। अमेरिकी नौसेना ने जहाज के रखरखाव के लिए कट्टुपल्ली में एलएंडटी के शिपयार्ड को एक अनुबंध दिया था। यह आयोजन वैश्विक जहाज मरम्मत बाजार में भारतीय शिपयार्ड की क्षमताओं का प्रतीक है। भारतीय शिपयार्ड उन्नत समुद्री प्रौद्योगिकी प्लेटफार्मों का उपयोग करते हुए व्यापक और लागत प्रभावी जहाज मरम्मत और रखरखाव सेवाएं प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

अधिकारी मौजूद रहे

रक्षा सचिव अजय कुमार  वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग तमिलनाडु और पुडुचेरी नेवल एरिया रियर एडमिरल एस वेंकट रमन और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पोत का स्वागत करने के लिए शिपयार्ड का दौरा किया। चेन्नई में अमेरिकी दूतावास के महावाणिज्य दूत जुडिथ रेविन और नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में रक्षा अताशे रियर एडमिरल माइकल बेकर भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ