IND vs HKG: एशिया कप का आज चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। आज ग्रुप ए से भारत-हांगकांग के बीच मुकाबला हो रहा है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मतलब पहले टीम इंडिया बल्लेबाजी करेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि आज के मैच में हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। टीम में आज ऋषभ पंत को मौका मिला है। पंत पाकिस्तान के खिलाफ टीम में नहीं थे।

टी-20 में पहली बार आमने-सामने भारत-हांगकांग

भारत और हॉन्गहॉन्ग के बीच अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल का मुकाबला नहीं खेला गया है। एशिया कप में पहली बार ये दोनों टीमें टी-20 फॉर्मेट में भिड़ रही हैं। ऐसे में यहां दोनों ही टीम के खिलाड़ी छाप छोड़ना चाहेंगे। इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा रहा है। हालांकि आउट आफ फॉर्म चल रहे रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली पर सबकी नजर होगी।

हॉन्गकॉन्ग की टीम में भारतीय मूल के 3 खिलाड़ी

हॉन्गकॉन्ग की टीम में भारतीय मूल के किंचित शाह, ऑलराउंडर आयुष शुक्ला और ऑफ स्पिनर अहान त्रिवेदी शामिल हैं। जो टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक (w), भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

हॉन्गकॉन्ग की प्लेइंग 11

निजाकत खान, यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, स्कॉट मैककेनी (डब्ल्यू), जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ