Border Gavaskar Trophy 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है। पांच मैचों की यह सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है, जिसके टीम टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। भारत ने 18 सदस्यीय जो टीम घोषित की है, उसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम नहीं है। टीम घोषित होने से पहले उम्मीद की जा रही थी कि यह तेज गेंदबाज एक साल से ज्यादा समय के बाद वापसी करने में सफल रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। टेस्ट टीम में न चुने जाने के बाद अब शमी की तरफ से पहला रिएक्शन सामने आया है।
शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर जिम में पसीना बहाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने अपने फैंस और बीसीसीआई से माफी मांगी, लेकिन वादा किया कि वह जल्द ही रेड बॉल क्रिकेट में खेलते दिखेंगे। शमी ने लिखा, ‘मैं अपनी गेंदबाजी फिटनेस पर लगातार काम कर रहा हूं। मैच के लिए तैयार होने और रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा। लगातार मेहनत कर रहा हूं और दिन-प्रतिदिन बेहतर होता जा रहा हूं। सभी क्रिकेट फैंस और बीसीसीआई से माफी चाहता हूं, लेकिन बहुत जल्द मैं रेड बॉल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हूं, आप सभी को प्यार।’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: हार के बाद रोहित-विराट के लिए आया खास संदेश! करना होगा ये काम
वर्ल्ड कप फाइनल था शमी का आखिरी मैच
बता दें कि टखने की चोट के कारण शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने इस मैच के बाद सर्जरी भी करवाई और उसके बाद बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैब से गुजरे। शमी का अब अगला टारगेट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फिट होना है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
ट्रेवलिंग रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे में भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, इस ‘डर’ से स्पिन के आगे टेक दिए घुटने
संबंधित खबरें
मोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
10 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
21 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
22 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
22 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
23 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 day ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines