लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फिर से सड़कों पर उतर आए हैं। अपने हजारों समर्थकों के साथ आज लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए। इमरान खान ने इस मार्च को ‘हकीकी आजादी मार्च’ नाम दिया है। इमरान की पार्टी PTI की तरफ से निकाले जा रहे इस मार्च के लिए इमरान समर्थक लाहौर के लिबर्टी चौक पर इकट्ठा हुए। इमरान खान ने मार्च की रवानगी से पहले समर्थकों को संबोधित भी किया।
इमरान ने कहा कि मैं आईएसआई की पोल खोल दूंगा। मैं कोई कानून को नहीं तोड़ रहा हूं। इमरान ने सेना प्रमुख बाजवा को मीर जाफर और गद्दार बताकर संबोधित किया।इमरान का कहना था कि मैं नवाज शरीफ की तरह भागा नहीं हूं। देश में ही हूं और कानून का सामना करूंगा। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का ‘हकीकी आजादी मार्च’ आज लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो रहा है।
अभी पढ़ें – US Road Accident: मैसाचुसेट्स में सड़क दुर्घटना में 3 भारतीय छात्रों की मौत
इमरान ने कहा कि डीजी आईएसआई अपने कान खोलो और सुनो, मैं बहुत कुछ जानता हूं लेकिन मैं सिर्फ इसलिए चुप हूं क्योंकि मैं अपने देश को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। मैं बेहतरी के लिए रचनात्मक आलोचना करता हूं, अन्यथा मैं बहुत कुछ कह सकता हूं। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान आजादी मार्च निकाल रहे हैं। इसके पहले वे मई 2022 में आजादी मार्च निकाल चुके हैं, लेकिन इस्लामाबाद पहुंचने पर यह हिंसक हो गया था। इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी और मेट्रो स्टेशन पर आग लगा दी गई थी। जिसके बाद आजादी मार्च को खत्म कर दिया गया था।
अभी पढ़ें – ‘Mr Bean’ वाले ट्वीट पर भड़के शहबाज शरीफ, PAK के PM ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को दिया ये जवाब
देश में चुनावों की मांग को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है। PTI ने मार्च में हिस्सा लेने वालों से इस्लामाबाद में धरने के लिए गैस मास्क, चादरें, कंबल, तौलिये, तीन जोड़ी कपड़े, छोटे आकार के टेंट, स्लिंग-शॉट्स, मार्बल्स और डंडों की व्यवस्था करने को कहा है। पाकिस्तान की राजनीति इस समय 360 डिग्री से घूम गई है। कभी कमर बाजवा के करीबी रहे इमरान का अब छत्तीस का आंकड़ा हो गया है और शाहबाज का अब सेना चीफ से अच्छी बन रही है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
9 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
11 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
12 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines