Stray Dogs Attack : तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हैदराबाद में आवारा कुत्तों का एक झुंड झोपड़ी में सो रहे एक मासूम बच्चे को उठा ले गया और फिर उसे नोंच-नोंच कर खा गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इस शहर में पिछले साल मार्च से लेकर अबतक बच्चों पर कुत्तों का यह 9वां हमला है।
यह घटना हैदराबाद के शमशाबाद की है। सूर्यकुमार नामक एक व्यक्ति मजदूरी करता है और वह अपने परिवार के साथ एक अस्थायी झोपड़ी में रहता है। सूर्य कुमार बुधवार की रात को अपने एक साल के बड़े बेटे के नागराजू, 10 दिन के नवजात शिशु और परिवार के अन्य मेंबर्स के साथ सो रहे थे। रात में कुत्तों का एक झुंड आया और गर्दन दबोचकर नागराजू को बाहर लेकर चला गया।
यह भी पढे़ं : कुत्तों ने 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला, शरीर पर घाव के 200 निशान मिले
पिता ने पुलिस में कराई शिकायत
कुत्तों ने नोंच-नोंच कर उस बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों ने रात करीब डेढ़ बजे बच्चे के पिता सूर्यकुमार को जगाया। जब पिता बाहर निकला तो बच्चा मृत पड़ा था। सूर्यकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि हमने रात 12.15 बजे बच्चे को दूध पिलाया था और उसके बाद सब सो गए थे।
इस मामले को संदिग्ध मान रही पुलिस
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आखिर कैसे बच्चा झोपड़ी से बाहर आ गया, ये समझ में नहीं आ रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है, क्योंकि बच्चे के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
8 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
12 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
14 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
15 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines