Hooghly Violence: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने किया हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, बोले- 'उपद्रवियों को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे'

Hooghly Violence Governor CV Anand Bose Visited Violence Affected Areas

Hooghly Violence: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डाॅ सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हिंसा प्रभावित रिशरा और सेरामपुर का दौरा किया। इससे पहले राज्यपाल मंगलवार को दार्जिलिंग दौरे पर जाने वाले थे। बता दें कि रिशरा में रविवार को बीजेपी की शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी। जिसमें बीजेपी विधायक बिमन घोष घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिशरा में राज्यपाल ने कहा कि सभी एजेंसियों की ओर से ठोस कार्रवाई होगी। हम उपद्रवियों को कभी भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। पुलिस उन पर भारी पड़ेगी। बंगाल लंबे समय से पीड़ित है, हम अंतिम अंत करेंगे।

राज्यपाल ने दार्जिलिंग की यात्रा रद्द की, कोलकाता रवाना

उधऱ, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कल रात हुगली में ताजा हिंसा की सूचना मिलने के बाद दार्जिलिंग में अपने कार्यक्रम में कटौती की और कोलकाता के लिए रवाना हो गए। बता दें कि रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान रिशरा में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद हुगली जिले में दो से तीन अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं और धारा 144 लागू कर दी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ