नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर राज्यों के गृह मंत्रियों के साथ 2 दिवसीय बैठक करेंगे। इस बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चिंतन किया जाएगा। ये बैठक हरियाणा के फरीदाबाद के सुरजकुंड में 27-28 अक्टूबर को होगा। मीटिंग कोऑपरेटिव फेडरलिज्म को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जा रही है जो विभिन्न हितधारकों के बीच योजना और समन्वय में अधिक तालमेल लाएगा।
अभी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील, बोले- नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाई जाए
इस मीटिंग में आंतरिक सुरक्षा के लिए नीति निर्माण पर चर्चा की जाएगी। दो दिवसीय चिंतन शिविर में पुलिस बलों के मॉडर्नाइजेशन, साइबर क्राइम मैनेजमेंट, आईटी या इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल, लैंड बॉर्डर मैनेजमेंट, कोस्टल सिक्योरिटी, महिला सुरक्षा, ड्रग ट्रैफिकिंग जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। एक सरकारी बयान में उल्लेख किया गया है कि सहकारी संघवाद की भावना से शिविर, केंद्र और राज्य के विभिन्न हितधारकों के बीच योजना और समन्वय में अधिक तालमेल लाएगा।
सरकार के अधिकारियों ने कहा कि यह “पहली बार” ऐसा आयोजन है जिसमें राज्यों के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और केंद्रीय पुलिस संगठनों (CPO) के महानिदेशक उपस्थित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंतरिक सुरक्षा पर आयोजित होने वाले चिंतन शिविरमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।
इस बैठक में गैर भाजपा प्रदेश के गृह मंत्रियों और गृह सचिवों समेत डीजीपी के शामिल होने पर अभी भी सस्पेंस बरकार है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल, झारखंड़, बिहार, राजस्थान अपने प्रतिनिधियों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए भेज सकते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
5 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
6 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
7 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
8 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines