शिमला: हिमाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश से जानमाल का काफी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को क्षेत्र में जान-माल के भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त की है और अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा “राज्य भर में भारी बारिश के कारण कुछ लोगों की असमय मौत की घटनाएं बेहद दर्दनाक हैं।
राहत कार्य जारी
आगे उन्होंने लिखा मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मैं इस प्राकृतिक आपदा के घायल पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री ने राज्य के जिला प्रशासनों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा “पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 5 लोगों की मौत हुई है और लगभग 15 लोगों के लापता होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और राज्य बलों की टीमों को राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।
मलबा हटाया जा रहा
मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। सीएएम ठाकुर ने कहा भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवारों को अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की भी प्रार्थना की। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की पुल शनिवार को गिर गया अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया। चक्की पुल गिर गया है। वहीं, राज्य के मंडी जिले में तड़के अचानक बाढ़ आ गई। जिससे घरों और दुकानों में पानी घुस गया। लोग फंस गए और सड़क पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
48 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
2 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
4 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
5 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
7 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
13 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines