---विज्ञापन---

बारिश से हुआ जलभराव, दिल्ली में कई जगह लगा भयंकर जाम, कल यहां रहेगा ट्रैफिक बाधित

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर शनिवार रात बारिश के बाद भयंकर जाम लगा। यहां प्रमुख मार्गों पर हुए जलभराव से सड़कों पर वाहनों की कतारें देखी गई। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को एक से दो घंटे तक लगे। लोगों को काफी परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक तिलक नगर, महरानी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली की सड़कों पर शनिवार रात बारिश के बाद भयंकर जाम लगा। यहां प्रमुख मार्गों पर हुए जलभराव से सड़कों पर वाहनों की कतारें देखी गई। जिससे चंद मिनटों का सफर तय करने में लोगों को एक से दो घंटे तक लगे। लोगों को काफी परेशानी हुई। जानकारी के मुताबिक तिलक नगर, महरानी बाग, धौला कुंआ आदि जगहों पर जाम लगा।

जानकारी के मुताबिक आईटीओ, मंडी हाउस से आईटीओ के बीच, बाहरी रिंग रोड पर आईपी एक्सटेंशन के आसपास, चंदगी राम अखाड़ा और मजनूं का टीला पर जाम लगा। इसके अलावा आजादपुर मंडी, पीरागढ़ी, बुराड़ी, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी से आश्रम चौक जाते हुए यातायात बाधित रहो। निर्माणधीन साइटों के आसपास जैसे वजीराबाद रोड पर ट्रैफिक रुक-रुकर चलता दिखाई दिया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कल यहां ट्रैफिक बाधित 

Eid-e-Milad-ul-Nabi और Mahrishi Valmiki Jayanti के कारण कल दिल्ली में जगह-जगह जुलूस निकाला जाएगा। जिसके चलते कई जगह यातायात बाधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इन रूटों से बचकर निकलें।Jama Masjid via Pahari Dhiraj- Chowk Bara Tooti- Sadar Bazar- Qutub Road- Lahori Gate- Khari Baoli- Masjid Fatehpuri- Katra Bariyan- Farash Khana- Lal Kuan- Chowk Hauz Qazi- Chawri Bazar- Chowk Jama Masjid.

Red Fort enroute via Gauri Shankar Mandir- Shish Ganj Gurudwara- Chandni Chowk- Town Hall- Nai Sarak- Badashabulla Chowk- Chawri Bazar- Hauz Qazi- Ajmeri Gate- Paharganj Pull- Paharganj- Chuna Mandi- Rama Krishna Mission- Chitra Gupta Road- and would conclude at Valmiki Mandir, Mandir Marg, New Delhi.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 08, 2022 09:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola