रोहतक: रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में शनिवार शाम को छात्रों के एक गुट ने दुसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षा के बीच आपसी लेनदेन का मामला है। गोलीबारी में चार छात्र घायल हुए हैं। चारों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। खास बात यह है कि इस वारदात से करीब एक घंटे पहले एमडीयू में राज्यपाल का कार्यक्रम था। हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में नव-निर्मित फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर (एफडीसी) का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक रोहतक में एक कोचिंग एकेडमी है। एक पक्ष ने दूसरे से करीब 6 लाख उधार लिए हुए हैं। मांगने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। फिर एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल पहुंचा। आसपास क्षेत्र की नाकेबंदी की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। घायलों के परिजनों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
8 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
7 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
15 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
16 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
18 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
20 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
20 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines