Guna Love Jihad Case: मध्य प्रदेश के गुना जिले में लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया था। अयान पठान नामक आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म बदलने पर मजबूर किया और युवती के मना करने पर उसके साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया। मामला पूरे देश में आग की तरह फैल गया, जिसके बाद मोहन सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।
घर पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया है। मकान को अवैध करार देते गुए प्रशासन ने ज्यादातर हिस्से को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान एमपी पुलिस फोर्स अयान के घर के बाहर तैनात थी। तो वहीं गुना के एएसपी मानसिंह ठाकुर सहित एसडीएम रावि मालवीय भी मौके पर मौजूद थे। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कुछ ही देर में अयान पठान का मकान जमीदोष कर दिया है।
गुना जेल में बंद है अयान
गुना के एडिशनल एसपी मान सिंह ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि ये एक अवैध निर्माण था। घर का एक हिस्सा प्रशासन की जमीन पर बना था, जिसे ध्वंस कर दिया गया है। वहीं गुना के एसडीएम रवि मालवीय का कहना है कि अवैध निर्माण के चलते आरोपी के घर में पहले से नोटिस भेजा गया था, लेकिन उसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस वजह से अब प्रशासन ने कमरे को गिरा दिया है। बता दें कि युवती के साथ बर्बता करने के बाद अयान पुलिस की हिरासत में है और उसे गुना जेल में बंद किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
अयान खान पर आरोप है कि उसने गुना की एक युवती को झूठे प्रेम जाल में फंसाया और उससे शादी करने का दबाव बनाया। युवती के पिता का निधन हो चुका है और वो अपनी मां की इकलौती बेटी है। ऐसे में अयान ने मां का मकान अपने नाम पर करवाने के लिए कहा और युवती के इंकार करने पर अयान ने युवति की बुरी तरह से पिटाई की और उसके जख्मों पर लाल मिर्च छिड़क दी। वहीं जब युवती दर्द से चिल्लाई तो अयान ने होठों पर फेविक्विक चिपका दी, जिससे उसकी आवाज बाहर ना जा सके। युवती किसी तरह अयान के चंगुल से निकलकर मां के पास पहुंची और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अयान पर 60 लीटर अवैध शराब रखने का भी आरोप है और कोर्ट ने उसे रिमांड पर भेज दिया है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 hr ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
12 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
18 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines