---विज्ञापन---

Gujarat: सनथ जयसूर्या बोले- श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देने का समय, संकट में भारत ने की मदद

गुजरात: श्रीलंका के पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद क्रिकेटर सनथ जयसूर्या इन दिनों गुजरात में हैं। यहां मीडिया को अपने विशेष बयान में उन्होंने कहा श्रीलंका के लिए पिछले तीन महीने मुश्किल भरे थे। लेकिन अब चीजें बेहतर हो रही हैं। सरकार धीरे-धीरे चीजों को सही जगह दिशा पर लाने की कोशिश […]

---विज्ञापन---

गुजरात: श्रीलंका के पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद क्रिकेटर सनथ जयसूर्या इन दिनों गुजरात में हैं। यहां मीडिया को अपने विशेष बयान में उन्होंने कहा श्रीलंका के लिए पिछले तीन महीने मुश्किल भरे थे। लेकिन अब चीजें बेहतर हो रही हैं। सरकार धीरे-धीरे चीजों को सही जगह दिशा पर लाने की कोशिश कर रही है।

---विज्ञापन---

 

आगे सनथ जयसूर्या बोले यह श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देने का समय है। मैं भारत में विशेष रूप से गुजरात में श्रीलंका पर्यटन को बढ़ावा दे रहा हूं। हमने यहां टूरिज्म प्रमोशन प्रोग्राम किया था। कल भी हमने यहां रोड शो किया था। हमारे पड़ोसी के रूप में भारत ने संकट के दौरान श्रीलंका की मदद करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। हम भारत के बहुत आभारी हैं।

---विज्ञापन---

जय शाह से मुलाकात

गुजरात में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच श्रीलंका में क्रिकेट के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जय शाह एशियन क्रिकेट परिषद के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने ट्वीट किया महान महात्मा गांधी के आश्रम में जाना सबसे विनम्र अनुभव था। उनका जीवन आज भी हमें प्रेरित करता है।

First published on: Aug 21, 2022 05:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola