GK Quiz in Hindi: अच्छी नौकरी पाने के लिए हर साल लाखों अभ्यर्थी UPSC, UPPSC, BPSC और दूसरे State PCS एग्जाम में शामिल होते हैं। कैंडिडेट्स से उम्मीद की जाती है कि उनके सामान्य ज्ञान (General Knowledge) का लेवल ऊंचा होगा। यहां दिए गए जीके क्वेश्चन (GK Questions) को ध्यान से पढ़ें। ये प्रश्न इन्हीं परीक्षाओं के लिए बनाए गए है। SSC, रेलवे, बैंकिंग, सेना, पब्लिक सेक्टर उपक्रमों और सरकारी विभागों में जॉब की परीक्षाओं तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी ये काफी उपयोगी हैं।
प्रश्न 1 (Question 1): चांदी और तांबे के मिश्रण से निर्मित ‘अद्धा’ और ‘विख़’ सिक्के किस शासक ने जारी किए थे?
A. मुहम्मद बिन तुगलक
B. फिरोजशाह तुगलक
C. अकबर
D. शेरशाह
उत्तर (Answer): B. फिरोजशाह तुगलक
प्रश्न 2 (Question 2): बहमनी सल्तनत की स्थापना करने वाले अलाउद्दीन बहमन शाह का वास्तविक नाम क्या था?
A. शेरदिल खां
B. मुर्शिद कुली खां
C. बहमन रक्खा
D. हसनगंगू
उत्तर (Answer): D. हसनगंगू
व्याख्या (Explanation): मुहम्मद बिन तुगलक के शासन काल 1347 ईस्वी में अलाउद्दीन बहमन शाह ने बहमनी राज्य की स्थापना की थी। उसका वास्तविक नाम हसनगंगू था।
प्रश्न 3 (Question 3): बंगाल के पाल, मध्य-भारत के गुर्जर प्रतिहार और दक्षिण भारत के राष्ट्रकूट शासकों का ‘त्रिपक्षीय संघर्ष’ किस राज्य पर अधिकार करने के लिए हुआ था?
A. दिल्ली
B. बनारस
C. आगरा
D. कन्नौज
उत्तर (Answer): D. कन्नौज
व्याख्या (Explanation): पूर्व-मध्यकाल में कन्नौज की सामरिक-व्यापारिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण होने कारण इस पर प्रभुत्व के लिए पालवंश, गुर्जर प्रतिहार वंश और राष्ट्रकूट राजवंश के शासकों के बीच युद्ध हुआ, जिसे कन्नौज का त्रिपक्षीय संघर्ष कहते हैं।
प्रश्न 4 (Question 4): ‘निपख’ नामक धार्मिक आंदोलन की शुरुआत किस संत ने की थी?
A. नानक
B. कबीर
C. दादू दयाल
D. धन्ना
उत्तर (Answer): C. दादू दयाल
व्याख्या (Explanation): ‘निपख’, जिसका शाब्दिक अर्थ ‘निष्पक्ष’ है, आंदोलन की शुरुआत दादू दयाल ने की थी। यह निर्गुण भक्ति से संबंधित है।
प्रश्न 5 (Question 5): डाबसन इकाई (Dobson Unit) वायुमंडल के किस मंडल के स्तर/लेयर की मोटाई को मापने की इकाई है?
A. क्षोभमंडल (Troposphere)
B. तापमंडल (Thermosphere)
C. ओजोनमंडल (Ozonosphere)
D. मध्यमंडल (Mesosphere)
उत्तर (Answer): C. ओजोनमंडल (Ozonosphere)
प्रश्न 6 (Question 6): खारा जल प्रदेशों की भूमि सहित अन्य नमकीन क्षेत्रों में पाई जाने वाली प्राकृतिक वनस्पति को क्या कहते हैं?
A. लिथोफाइट
B. हैलोफाइट
C. क्रायोफाइट
D. ट्रोपोफाइट
उत्तर (Answer): B. हैलोफाइट
व्याख्या (Explanation): उच्च लवणतायुक्त जल और भूमि में उगने और विकसित होने वाली प्राकृतिक को लवणमृदोद्भिद कहते हैं। अंग्रेजी में इसे हैलोफाइट (Halophyte) कहते हैं।
प्रश्न 7 (Question 7): हिन्दू धर्मं का सबसे पवित्र ‘गायत्री मंत्र’ का उल्लेख ऋग्वेद के किस मंडल (अध्याय) में है?
A. प्रथम मंडल
B. द्वितीय मंडल
C. तृतीय मंडल
D. चतुर्थ मंडल
उत्तर (Answer): C. तृतीय मंडल
व्याख्या (Explanation): गायत्री मंत्र को हिन्दू धर्मं का सबसे पवित्र माना गया है। इसका उल्लेख पहली बार ऋग्वेद के तीसरे मंडल में 62वें सूक्त के 10वें मंत्र में हुआ है।
प्रश्न 8 (Question 8): कल्हण की पुस्तक ‘राजतरंगिनी’ में किस राज्य के इतिहास का वर्णन मिलता है?
A. राजस्थान
B. महाराष्ट्र
C. कश्मीर
D. पंजाब
उत्तर (Answer): C. कश्मीर
प्रश्न 9 (Question 9): किस गवर्नर जनरल के समय ‘वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट 1778’ पारित कर क्षेत्रीय भाषा के समाचार पत्रों पर कठोर पर प्रतिबंध लगाया गया?
A. लॉर्ड डलहौजी
B. लॉर्ड मेयो
C. लॉर्ड रिपन
D. लॉर्ड लिटन
उत्तर (Answer): D. लॉर्ड लिटन
प्रश्न 10 (Question 10): सूर्य से प्राप्त 7 रंगों में सबसे अधिक विक्षेपण (Dispersion) किस रंग का होता है?
A. पीला
B. बैंगनी
C. हरा
D. लाल
उत्तर (Answer): B. बैंगनी
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 hr agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
3 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
4 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
8 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
16 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
17 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
19 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines