हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

नेपाल में जनरल धीरज सेठ को मिलेगा मानद जनरल का सम्मान, गोरखा भर्ती पर भी नजर

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ नेपाल के दौरे पर हैं. वो 17 से 19 अगस्त तक नेपाल में रहेंगे. इस दौरान उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की ओर से नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन
Credit: Social Media

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ नेपाल के दौरे पर हैं. वो 17 से 19 अगस्त तक नेपाल में रहेंगे. इस दौरान उन्हें नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल की ओर से नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा. जनरल धीरज सेठ को काठमांडू में मौजूद शीतल निवास में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल मानद रैंक से नवाज़ेंगे. इस दौरान उनकी नेपाली सेना के प्रमुख अशोक राज सिदेल और दूसरे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात होगी.

1950 से चली आ रही है सैन्य सम्मान की परंपरा

अपने नेपाल दौरे के दौरान जनरल सेठ पोखरा भी जाएंगे. यहां वो पूर्व सैनिकों की रैली में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में वो वीर नारियों और पुरस्कार पाने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे. भारत और नेपाल के बीच सेना से जुड़ी ये खास परंपरा 1950 से चली आ रही है. दोनों देशों की सेनाओं के प्रमुखों को एक-दूसरे की सेना में मानद जनरल की उपाधि देने की परंपरा रही है. जनरल धीरज सेठ को मिलने वाला सम्मान भी इसी ऐतिहासिक सैन्य रिश्ते का हिस्सा है.

क्या गोरखा रेजिमेंट में फिर शुरू होगी भर्ती?

जनरल धीरज सेठ के नेपाल दौरे के बीच भारतीय सेना में नेपाली युवाओं की भर्ती का मुद्दा भी चर्चा में है. नेपाली युवाओं के बीच अग्निपथ योजना को लेकर पहले से ही विरोध रहा है. साल 2019 से ही नेपाली युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती रुकी हुई है. कोरोना महामारी के बाद जब अग्निपथ योजना लागू हुई, तो नेपाली युवाओं की भर्ती को लेकर स्थिति और जटिल हो गई. पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने नेपाल दौरे के दौरान अग्निपथ योजना की खूबियां बताई थीं, लेकिन नेपाली युवाओं में इस योजना को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला. रिटायर्ड मेजर जनरल राजन कोचर के मुताबिक, नेपाली नागरिकों की भारतीय सेना में भर्ती का मामला 1947 के भारत-नेपाल-ब्रिटेन त्रिपक्षीय समझौते से जुड़ा है. उनका कहना है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती की मौजूदा व्यवस्था इस पुराने समझौते के प्रावधानों से मेल नहीं खाती. इसी वजह से नेपाली युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती दोबारा शुरू नहीं हो पा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola