GATE 2025 के टॉपर्स की लिस्ट जारी, देखें किस विषय में किसने किया टॉप

आईआईटी रुड़की की तरफ से गेट 2025 के सब्जेक्ट वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी गई है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार यहां टॉपर्स की लिस्ट और उनके रॉ मार्क्स और गेट स्कोर को देख सकते हैं.

gate 2025
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने गेट 2025 के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें हर एक ब्रांच के टॉप रैंकर्स के साथ उनके मार्क्स भी दिए गए हैं। रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किए गए, और 28 उम्मीदवारों ने 1000 का परफेक्ट GATE स्कोर हासिल किया। उम्मीदवार 28 मार्च से 31 मई तक अपने GATE 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

GATE 2025 टॉपर्स लिस्ट

Advertisment
सब्जेक्ट उम्मीदवार के नाम रॉ मार्क्स (100 में से) गेट स्कोर (1000 में से)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग रजनीश बिजारनिया 95.33 967
इंजीनियरिंग साइंसेज अनंत प्रकाश पांडे 88.33 1000
इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग कैलाश गोयल 65 993
मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग योगेश सरमा सेदाई 89.67 941
कंप्यूटर साइंस और आईटी राहुल कुमार सिंह 100 1000
ह्यूमैनिटीज (सोशियोलॉजी) विक्टर प्रिंस एन जे 80 939
बायोटेक्नोलॉजी अर्नब पॉल 66.67 1000
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग देवेंद्र धनंजय उम्ब्रजकर 85.67 1000
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्वर्णव बिस्वास 82.67 1000
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग बालामुरुगन 81 990
आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग जयंत गिफ्ट्सन आर 83 1000
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग तनिश गुप्ता 77.67 1000
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रदीप चौहान 81.67 1000
जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग नीतीश कुमार 61.67 1000

GATE 2025 टॉपर्स लिस्ट में राहुल कुमार सिंह ने सबसे ज्यादा रॉ स्कोर हासिल किया। उनके बाद सादिनेनी निखिल चौधरी हैं, जिन्होंने डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (DA) में 96.33 अंक हासिल किए। रजनीश बिजारनिया ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME) में 95.33 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस (साइकोलॉजी) कैटेगरी में, सजना शुक्ला ने 89 का रॉ स्कोर हासिल किया।

क्या है गेट परीक्षा?
GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को 30 विषयों के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज में अंडरग्रेजुएट विषयों की समझ का आकलन करती है।

गेट स्कोर की वैलिडिटी पर दें ध्यान
MTech प्रोग्राम के लिए इच्छुक छात्रों के लिए GATE 2025 स्कोरकार्ड 3 साल के लिए वेलिड होंगे। हालांकि, PSU भर्ती पात्रता अलग-अलग होती है। अधिकांश PSU केवल चालू वर्ष के GATE स्कोर को स्वीकार करते हैं, जबकि कुछ पिछले वर्ष के स्कोर पर विचार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को GATE स्कोर की वैलिडिटी के लिए प्रत्येक PSU की भर्ती नीति की जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ