हनीट्रैप में फंसा विदेश मंत्रालय का ड्राइवर, पाकिस्तानी जासूस को लीक करता था अहम सूचनाएं

honey (1)

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के एक ड्राइवर को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है। ड्राइवर पर आरोप है कि वह पैसे के बदले पाकिस्तान में किसी जासूस को अहम सूचना और दस्तावेज भेजता था। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ड्राइवर को हनी-ट्रैप में फंसाया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने अब यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की है कि क्या विदेश मंत्रालय में काम करने वाले और भी कर्मचारी इस मामले में शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पूनम शर्मा नाम से एक पाकिस्तानी एजेंट इस ड्राइवर के संपर्क में था। जासूस ने इसे फंसाया और इससे जानकारी मंगवता था। ड्राइवर को इसके लिए पैसे भी मिलते थे। सूत्रों के अनुसार इस ड्राइवर का नाम श्रीकृष्ण है। बता दें कि उच्च पदों पर तैनात अधिकारी अक्सर हनी ट्रैप का शिकार हो जाते हैं।

आरोपी ड्राइवर के पास से कुछ लड़कियों की तस्वीर और वीडियो मिले हैं। मामले में अभी विदेश मंत्रालय के बयान का इतंजार है। इससे पहले बीते अगस्त के महीने में भी एक 46 वर्षीय व्यक्ति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ