हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

क्या आप भी खा रहें है केमिकल से पकाया गया आम? इन 4 तरीकों से करें पता

Food Tips
विज्ञापन

जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है आम हर जगह बाजारों में नजर आने लगते हैं। गर्मी के मौसम ये सबसे पसंदीदा फलों में से एक है। लोग इसे कई अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। चाहे वह रसीले स्लाइस का लुत्फ उठाना हो, स्मूदी में मिलाना हो या स्वादिष्ट मिठाइयों में शामिल करना हो, आम साल के सबसे गर्म महीनों में मिठास का मजा देता है। कुछ आम मीठे और रसीले होते हैं, तो वहीं केमिकल से पकाया गया आम निराशाजनक रूप से बेस्वाद हो सकते हैं। ऐसे में आप केमिकल से पकाए गए आम का का पता कुछ आसान तरीकों से लगा सकते हैं।

सुगंध से पहचानें

नेचुरल रूप से पके आमों से एक मीठी और फल जैसी सुगंध आती है, जो उनके पकने की पहचान है। इसके विपरीत, केमिकल से पकाए गए आमों में अक्सर एक अलग गंध होती, जैसे केमिकल वाली सुगंध। इससे आपको आम को पहचानने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में ट्राई करें सत्तू से बने ये 3 डिश, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जी से भरपूर

विज्ञापन

छूकर करें पहचान

केमिकल से पके आमों की त्वचा बहुत नरम हो सकती है, लेकिन अंदर से वे कच्चे हो सकते हैं। नेचुरल रूप से पके आम थोड़े सख्त होते हैं और एक समान रूप से पके होते हैं।

रंग से पहचान

केमिकल से पकाए गए आम बहुत जल्दी पीले हो जाते हैं। ये ऊपर से चमकते हुए दिखते हैं और अंदर से कच्चे रह जाते हैं। इनका रंग अक्सर एक जैसा पीला होता है, जबकि नेचुरल रूप से पके आम हल्के हरे-पीले रंग के हो सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गर्मी के कारण हो रहा है सिरदर्द? ठीक करने के लिए ट्राई करें 3 घरेलू नुस्खे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola