तिरुप्पुर: तिरुप्पुर के अनाथालय में गुरुवार को Food poisoning से तीन बच्चों की मौत हो गई और 8 से अधिक बच्चे बीमार हुए हैं। तिरुप्पुर के कलेक्टर विनीत के मुताबिक मौत के स्पष्ट कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है। फूड पॉइजनिंग का संदेह है। मामले की जांच की जा रही है।
अभी पढ़ें – देश में आज भी कोरोना के केस में बढ़ोतरी, 24 घंटे में आए 2529 नए केस, 12 की मौत
जानकारी के मुताबिक एक निजी अनाथालय में बच्चों को खाने के लिए चावल और रसम दी गई थी। जिसके बाद कुछ बच्चों ने पेट में दर्द होने और घबराहट होने की शिकायत की। करीब एक दर्जन बच्चाें को समीप के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन बच्चों ने दमतोड़ दिया वहीं आठ से अधिक बच्चों का इलाज चल रहा है।
घटना के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने मामले का संज्ञान लेते हुए अनाथालय और प्रशासन से 48 घंटे के भीतर इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है। घटना के बाद अनाथालय में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस व प्रशासन अनाथालय में मौजूद अन्य बच्चों का स्वास्थ्य जांच करवा रही है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines