नई दिल्ली: चीन और ताइवान के बीच हालात नाजूक हो चुका है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से चीन इतना भड़क उठा है कि उसने युद्धाभ्यास करना शुरू कर दिया है। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान को चारों ओर से घेर लिया है। इस बीच चीन की सड़कों पर टैंक के जत्थे को जाते हुए देखा गया। सीमा के पास बख्तरबंद वाहनों और अन्य सैन्य उपकरणों की भारी आवाजाही की सूचना है।
बौखलाया ड्रैगन
उधर ने ताइवान ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) ने सोमवार रात घोषणा की थी कि वह कई जगहों पर लाइव-फायर अभ्यास करेगी। चीन ने ताइवान को नेचुरल सैंड के देने पर रोक लगा दी है। इससे ताइवान को काफी नुकसान हो सकता है। इससे ताइवान को भारी नुकसान हो सकता है।
https://twitter.com/yin_sura/status/1554310360718516226?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1554310360718516226%7Ctwgr%5E8eee84e14862122ba67352f40bddf9859e7cff13%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Fworld-news%2Fnancy-pelosis-taiwan-visit-videos-show-military-prep-build-up-in-china-amid-tension-with-taiwan-3217705
चीनी सोशल मीडिया हैंडल “यिन सुरा” ने एक वीडियो क्लिप पोस्ट की जिसमें एक व्यस्त सड़क पर चीनी बख्तरबंद वाहनों का एक काफिला दिखाया गया है, जब वे इसे एक कार में पार कर रहे थे।
https://twitter.com/yin_sura/status/1554310729955680256
सड़कों पर टैंकों का काफिला
फ़ुट-ओवर ब्रिज से शूट किया गया एक और वीडियो जिसमें सड़कों पर टैंकों का काफिला जाता दिख रहा है। चीन यहीं नहीं रुक रहा। ताइवान पर दबाव बनाने की कोशिश करते हुए चीन के फाइटर जेट्स ताइवान के हवाई सीमा में घुसे।
https://twitter.com/yin_sura/status/1554310534488522752?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1554310613270253568%7Ctwgr%5E8eee84e14862122ba67352f40bddf9859e7cff13%7Ctwcon%5Es2_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ndtv.com%2Fworld-news%2Fnancy-pelosis-taiwan-visit-videos-show-military-prep-build-up-in-china-amid-tension-with-taiwan-3217705
बीजिंग ने चेतावनी दी है कि पेलोसी की यात्रा के “बहुत गंभीर” परिणाम होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि यह यात्रा किसी भी तरह से एक व्यक्तिगत कार्य नहीं है और अगर अमेरिका इसके साथ आगे बढ़ता है, तो चीन “वैध रूप से आवश्यक कोई भी जवाबी कदम उठाएगा”।
और पढ़िए – फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का 94 वर्ष की उम्र में निधन
शी जिनपिंग ने दी चेतावनी
इस बीच शी जिनपिंग का कहना है कि हम खुली आंखों से सबकुछ देख रहे हैं। इससे पहले मंगलवार देर शाम ताइवान पहुंचीं नैंसी पेलोसी की यात्रा को चीन ने भड़काने वाला यात्रा बताया था। उधर, पेलोसी ने ताइवान पहुंचने के बाद कहा कि हमें अधिक लोकतांत्रिक बनने के लिए दुनिया को ताइवान का साहस दिखाना होगा। उधर, नैंसी पेलोसी की यात्रा को लेकर रूस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मौजूदा स्थिति में रूस चाइना के साथ खड़ा दिख रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि केवल एक चीन है और ताइवान इसका अविभाज्य हिस्सा है। रूस की ओर से कहा गया कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की सरकार एकमात्र वैध सरकार है जो पूरे चीन का प्रतिनिधित्व करती है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
34 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
11 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
12 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines