Madhya Pradesh Assembly Election Exit Poll Results 2023: मध्यप्रदेश में न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis का एग्जिट पोल सामने आया है। जिसके अनुसार 54 फीसदी ब्राह्मणों ने बीजेपी को वोट किया है। वहीं, 28 फीसदी ब्राह्मणों ने कांग्रेस को वोट किया है। इसके अलावा 47 फीसदी राजपूतों ने बीजेपी, 38 फीसदी राजपूतों ने कांग्रेस को वोट किया है।
45 फीसदी एससी बीजेपी के साथ
न्यूज 24 टुडेज चाणक्या State Analysis के एग्जिट पोल के अनुसार मध्यप्रदेश में एससी में 45 फीसदी ने बीजेपी, 41 फीसदी कांग्रेस को वोट किया। इसी तरह एसटी की बात करें तो 46 फीसदी ने बीजेपी, 39 फीसदी ने कांग्रेस को वोट दिया। मुस्लिमों को 8 फीसदी वोट बीजेपी को पड़े तो 84 फीसदी वोट कांग्रेस को पड़े हैं। उधर, ओबीसी में 47 फीसदी वोट बीजेपी को और 31 फीसदी वोट कांग्रेस को दिए हैं।
विधानसभा की कुल 230 सीटें
यहां आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। यहां 17 नवंबर 2023 को मतदान हुए थे। 3 दिसंबर 2023 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह यह प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा है। वहीं, बता दें कि मध्य प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य में 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। वही, कांग्रेस केवल एक सीट जीती। निमाड़, मालवा, बुन्देलखण्ड, बघेलखण्ड, महाकोशल, ग्वालियर (चंबल), रीवा, भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्य रीजन है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines