Earthquake: भूकंप आ जाए और आप हाईवे पर कार चला रहे हों, ऐसे में आपको क्या करना है? क्या आपको कार में ही रहना सुरक्षित है?, या फिर कार को सड़क से हटाकर किसी खुले मैदान पर लेकर जाना सही है। भूकंप आने पर आपके मन में ऐसे कई सवाल आते होंगे। आइए आपको इस खबर में बताते हैं कि अगर भूकंप के दौरान आप हाईवे या फिर सड़क पर कार से सफर कर रहे हैं तो आपको क्या करना है?
कार में बैठे हुए यह करना होगा सुरक्षित
एक्सपर्ट कहते हैं कि भूकंप के दौरान कार में होने पर घबराएं नहीं। सबसे पहले आप अपनी कार की स्पीड कम करें। डर या घबराहट किसी भी सूरत में उस समय आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक कतई न करें। स्पीड कंट्रोल में आने के बाद अपने दिमाग को शांत रखते हुए सड़क पर आसपास चल रहे वाहनों से दूरी बनाएं रखे और एक गति में चलते रहें।
गाने बंद कर करें यह काम
भूकंप में कार में चल रहे गाने को बंद कर तुरंत समाचार लगाएं जिससे आप लाइव अपडेट रहें। जब कार की स्पीड कंट्रोल में आ जाए और आसपास कोई अन्य कार भी न हो तो हाईवे से एग्जिट का रास्ता तलाशें और खुले मैदान की तरफ जाने का प्रयास करें।
कभी भी न करें यह काम
कभी भी कार को सड़क किनारे खड़े होकर न रुकें। हमेशा मुख्य मार्ग से हटकर किसी खुले मैदान, पार्किंग एरिया में पहुंचे। किसी भी पुल के नीचे, टोल टैक्स या फिर पेट्रोल पंप पर आश्रय न लें। किसी बिल्डिंग की आड़, पुल के ऊपर या बीच सड़क पर कार को खड़ी न करें।
फ्यूल टैंक में लीकेज का खतरा
भूकंप आने पर अकसर सड़क बीच में से फट जाती है, उसमें गड्ढा हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें की जब तक भूकंप बंद हो बीच सड़क से हट जाएं। जब खुले मैदान पर पहुंचे तो अपनी कार का फ्यूल टैंक चेक करें। कहीं उसमें कोई स्क्रैच, लीकेज तो नहीं है।
सड़क पर लौटने की न करें जल्दी
अकसर भूकंप एक बार आने के बाद फिर लौटकर आता है, ऐसे में खुले मैदान से वापस सड़क पर लौटने की जल्दी न करें। समाचार आदि लाइव अपडेट, सड़क टूटने, रास्ते बंद होने की जानकारी लेकर ही फिर दोबारा अपना सफर शुरू करें। किसी शॉटकट को न लें। स्थानीय पुलिस, प्रशसन की हिदायत का पालन करें।
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
5 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
7 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
7 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
9 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
10 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
13 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines