हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली-एनसीआर में फिर कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही भूकंप की तीव्रता

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप में तेज झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन
Earthquake In Delhi-NCR

Earthquake In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को एक बार फिर भूकंप में तेज झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद डरे सहमे लोग रिहाइशी इमारतों से बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फाॅर सिस्मोलाॅजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। वहीं हरियाणा का फरीदाबाद भूकंप का केंद्र था। दिल्ली एनसीआर में रविवार दोपहर 4 बजकर 15 मिनट पर धरती हिली। रविवार और नवरात्रि का दिन होने से अधिकांश लोग घरों में ही थे। जैसे ही धरती हिली तो हाईराइज सोसायटी में रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए। बता दें कि इस सप्ताह दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार 5.8 तीव्रता का भूकंप सबसे तेज माना जाता है।

इससे पहले आज दोपहर अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से में एक शक्तिशाली भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। एक सप्ताह पहले भी बड़ा भूकंप आया था जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई थी। अमरीकी वैज्ञानिकों की मानें तो इस भूकंप का केंद्र प्रांतीय राजधानी हेरात से करीब 34 किमी. दूर और जमीन से आठ किमी. नीचे था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola