महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में दशहरा रैली के दौरान एकनाथ शिंदे व उद्धव ठाकरे गुट ने जमकर एक-दूसरे पर निशाना साधा। सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा यह आपकी (उद्धव ठाकरे) प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। शिवसेना उन शिवसैनिकों की है, जिन्होंने इसके लिए अपना पसीना बहाया है। आप जैसे लोगों के लिए नहीं, जिन्होंने पार्टनरशिप की और उसे बेच दिया।
अभी पढ़ें – सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बने, ऐसा मेरा सपना है
आगे सीएम ने अपने संबोधन में कहा बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि शिवसैनिक है तभी मैं शिवसेना प्रमुख हूं। वह बोले चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बना तुम उसका मजाक बना रहे हो। कांग्रेस के पास पार्टी है पर अध्यक्ष नही है और यहां अध्यक्ष है पर पार्टी नही है। बालासाहेब ठाकरे का सपना मोदी और अमित शाह ने राम मंदिर बनाकर और कश्मीर का समस्या हल करके पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे कॉन्ट्रैक्ट वाला मुख्यमंत्री कहते है। मैंने उन्हें कहना चाहता हूं मैंने राज्य का विकास, किसानों को न्याय दिलाने का कॉन्ट्रैक्ट लिया है इसलिए मैं कॉन्ट्रैक्ट वाला मुख्यमंत्री हूं।
सीएम बोले की एकनाथ शिंदे देने वाला इंसान है लेने वाला नहीं। तुमने यह क्यों नही कहा कि दाऊद से संबंध रखने वाले लोगों को मंत्रिमंडल में नही लेंगे। बालासाहेब ठाकरे ने कहा था मैं कांग्रेस के साथ नही जाऊंगा। लेकिन उनके विचारों की तिलांजलि दी गयी है। अब सत्ता जाने के बाद इन्हें शिवसेना के शाखा प्रमुख, गुट प्रमुख याद आ रहे हैं। लेकिन अब समय निकल चुका है, मुझे नही लगता इसका फायदा अब होगा। तुम वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोग हो और हम work without home करने वाले लोग है।
सीएम ने कहा उद्धव ठाकरे ने अभी सभा मे मुझे कट्टपा बोला, कट्टपा स्वाभिमानी था, वो तुम्हारे जैसा दो मुहा नेता नहीं था। एकनाथ शिंदे के ऊपर 100 केस है। चोरी हत्या का नही, सभी केस आंदोलन के है और सबके सब केस में शिंदे आरोपी नंबर एक है, तुम्हारे ऊपर कितने केस हैं।
उद्धव ठाकरे ने अपने मंच से शिंदे काे जवाब दिया
वहीं, उद्धव ठाकरे ने अपने मंच से शिंदे का जवाब देते हुए कहा। जिन्हें हमने सब कुछ दिया, उन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया और जिन्हें कुछ नहीं दिया, वे सब एक साथ हैं। यह सेना एक या दो की नहीं बल्कि आप सभी की है। जब तक आप मेरे साथ हैं, मैं पार्टी का नेता रहूंगा। इसके बाद शिवाजी पार्क में रावण दहन किया गया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने पीठ में खंजर घोपा इसलिए MVA की सरकार बनी। MVA का विरोध करने वाले शपथ ली तब विरोध क्यों नही किया
बता दें कि एकनाथ शिंदे और उनके समर्थकों ने मुंबई के बीकेसी मैदान में दशहरा रैली का आयोजन किया। इस दौरान बालासाहेब ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन दिखाने आए। रामदास कदम ने कहा कि मुझे उद्धव ठाकरे से पूछना है कि आपके भाई बिंदु माधव दुनिया मे नहीं हैं लेकिन उनके बेटे एकनाथ शिंदे के लिए न्यायिक लड़ाई रहे हैं। जयदेव ठाकरे, राज ठाकरे ने पार्टी छोड़ी। जब तुम अपना परिवार नहीं संभाल सकते तो राज्य क्या संभालेंगे।
उधर मुंबई के शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली की। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब 2014 में मोदी जी सत्ता में आए तब डॉलर का क्या रेट था आज क्या है, सुषमा स्वराज ने कहा था कि रुपया गिरता है तो देश की इज्जत गिरती है।
उन्होंने कहा कि अमित शाह गृह मंत्री हैं कि प्रचार मंत्री हैं समझ में नहीं आ रहा, सिर्फ सरकार गिराना उनका काम है। अमित शाह कहते हैं कि शिवसेना को जमीन दिखाओ, हम जमीन पर ही हैं। आप सिर्फ चीन से थोड़ी जमीन वापस लेकर दिखाओ, जो हिंदुत्ववादी हैं सामने आए, हम अपना हिंदुत्व बताते हैं, वो अपना हिंदुत्व बताएं।
अभी पढ़ें – Dussehra Rally: बालासाहेब के बेटे जयदेव ने एकनाथ शिंदे के साथ साझा किया मंच, BJP पर बरसे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा मेरे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित पवार साथ बैठते थे। कभी कान में नहीं बोले कभी माईक नहीं छीना। वह बोले मैने कांग्रेस, एनसीपी के साथ रहकर औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर किया, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव किया। किसानों का कर्ज मांफ किया। मैं लड़ने वाले बाप का लड़ने वाला बेटा हूं। मेरे हाथ में कुछ नहीं है। मेरे खाली हाथ साथ आप चलोगे? इस पर लोगों ने बोला हां। आप साथ दो हम दुबारा आपको शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाकर दिखाएंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
42 mins agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
14 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines