नई दिल्ली: झारखंड के दुमका की छात्रा हत्याकांड मामले में पोक्सो एक्ट की धारएं जोड़ी गई हैं। दुमका पुलिस ने बताया कि इससे पहले पुलिस द्वारा दर्ज बयान में मृतका की उम्र 19 साल बताई गई थी जिसे बाद में सुधार कर 15 साल किया गया। बता दें कि झारखंड बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने मामले में एसपी को पॉक्सो एक्ट के तहत धाराएं जोड़ने की सिफारिश की थी। नाबालिग लड़की अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दुमका पुलिस को भेज दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ से अंकिता को जलाया गया था।
अभी पढ़ें – ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मनाया जा रहा है ‘नुआखाई’ पर्व, पीएम मोदी ने दी बधाई
अंकिता के पिता ने बताया था कि मेरी बेटी 15 साल की है। पुलिस ने उसका बयान गलत सुना होगा। बाल कल्याण समिति ने कहा कि पीड़िता 15 साल की थी, न कि 19 साल की। समिति ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन अगेंस्ट सेक्शुअल ऑफेंस (पॉक्सो) की धाराएं भी मामले में जोड़ने को कहा है। अब पुलिस ने पॉक्सो की धराएं जोड़ी गई हैं।
स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर हुआ केस
इस हत्याकांड ने पूरे राज्य को हिला दिया है। सरकार और पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे तो अंकिता हत्याकांड केस को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी(सीजेएम) दुमका की अदालत से स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – Srinagar: सोपाेर में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
23 अगस्त की घटना
दुमका में एक शख्स ने 23 अगस्त को एकतरफा प्यार में छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था। घटना के वक्त वह घर में सो रही थी। युवती ने अपने बयान में बताया कि सुबह में आरोपी शाहरुख जो उसके पड़ोस में रहता है कमरे की खिड़की के सामने खड़ा था। वह एक ज्वलनशील तरल और एक माचिस के साथ एक कैन पकड़े हुए था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
49 mins agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
17 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
20 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines